संस्कृतिः सात दिवसीय हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल मेला हुआ शुरू–

by | Sep 14, 2022 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

 बारिश के कारण संक्षिप्त किया गया उद्घाटन कार्यक्रम, बृहस्पतिवार से रहेगी खेलकूद और सांस्कृ‌तिक कार्यक्रमों की धूम–

पोखरीः  हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल खाद्यी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का बुधवार को औपचारिक उद्घाटन किया गया। सुबह से बारिश होने के चलते उद्घाटन कार्यक्रम को संक्षिप्त किया गया। इस सात दिवसीय इस मेले का उद्घाटन करने के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को आना था। लेकिन सुबह से बारिश होने के चलते वह नहीं पहुंच पाए। जिसके चलते दोपहर के समय नगर पंचायत पोखरी के अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने हिमवंत कवि चंद्रकुंवर बर्त्वाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए मेले का औपचारिक उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने के चलते उद्घाटन कार्यक्रम संक्षिप्त किया गया है। बृहस्पतिवार से सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, क्विज प्रतियोगिता सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित होंगे।

इस दौरान भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महावीर रावत, गजपाल बर्त्वाल, वत्सला सती, राधारानी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रकाश सेमवाल, ब्लॉक अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह राणा, जगदीश भट्ट, डा. तारादत्त पुरोहित, बीरेंद्रपाल भंडारी, जितेंद्र सती के साथ ही कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। मेले में सरकारी विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मेले को नगर पंचायत पोखरी की ओर से भव्य स्वरुप दिया गया है। 

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!