खेत खलियान- देवेंद्र सिंह नेगी ने किया ढाई क्विंटल कीवी का उत्पादन–

by | Oct 29, 2022 | खेतीबाड़ी, चमोली, व्यवसाय | 0 comments

क्षेत्र में मिशाल बने हुए हैं काश्तकार देवेंद्र नेगी, अब कीवी को बाजार में बेचने की तैयारी–

पोखरीः मैदानी क्षेत्रों में नौकरी छोड़कर खेती में जुटे काश्तकार देवेंद्र सिंह नेगी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। उनके खेतों में लगाए कीवी के पेड़ों पर ढाई क्विंटल से अधिक कीवी तैयार हो चुकी है। अब वह उसे उद्यान विभाग के माध्यम से बेचने की तैयारी में लगे हुए हैं।

विकासखंड पोखरी के नौली गांव निवासी देवेंद्र सिंह नेगी कई सालों से फल और सब्जी उत्पादन में लगे हैं। फल और सब्जी से लाखों की कमाई करने वाले देवेंद्र सिंह ने दो साल पहले 104 कीवी के पौधे लगाए थे। इस साल इन पेड़ों पर बंपर पैदावार हुई है।

देवेंद्र सिंह ने बताया कि इस बार ढाई क्विंटल से अधिक कीवी तैयार हुई है। उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग के सहयोग से उन्होंने कीवी की फसल का प्रशिक्षण लिया। दो साल पहले कीवी की पौध लगाई और इस साल अच्छा उत्पादन हुआ है। कीवी पकने के बाद उद्यान विभाग के माध्यम से इन्हें बाजार तक पहुंचाया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से भी अपील की है कि वह नौकरियों के चक्कर में शहरों में भटकने के बजाय अपने घरों में फल सब्जी उगाना शुरू करें। मेहनत और धैर्य के साथ यह काम किया जाए तो इसमें काफी मुनाफा मिल जाता है।

Latest News

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
error: Content is protected !!