चमोलीः ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत– 

by | Dec 19, 2022 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा, एक व्यक्ति घायल– 

जोशीमठः जोशीमठ-मलारी हाईवे पर तपोवन बाजार के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में बाइक में सवार दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद‌ जिला अस्पताल और यहां से बेस अस्पताल श्रीकोट रेफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह दस बजे के करीब तपोवन से आगे जंगलात वैरियर के पास रैणी गांव की तरफ जा रहे ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे कुंवर सिंह राणा (36) पुत्र बख्तावर सिंह राणा निवासी रैणी और पीछे बैठे बीरेंद्र सिंह (44) पुत्र स्व. नारायण सिंह निवासी ग्राम जखमाला तहसील पोखरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस और 112 मोबाइल वाहन से स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने कुंवर सिंह राणा को मृत घोषित कर दिया। वहीं बीरेंद्र सिंह को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जोशीमठ के कोतवाल कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Latest News

चमोली: सूर्या पुरोहित को दोबारा मिली यूथ कांग्रेस चमोली के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी–

युवा कांग्रेस के सदस्यों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, युवाओं के मुद्दों पर संघर्ष का एलान...

चमोली: सरकारी विद्यालयों में आयोजित हुआ प्रवेशोत्सव, छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के हुए दाखिले–

कक्षा छह से 12वीं तक की कक्षाओं में हुए दाखिले, विद्यालयों में बढ़ी छात्र संख्या-- चमोली, 07 अप्रैल...

चमाेली: चमोली जनपद के खैनुरी गांव की योगिता रावत को मिली ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

राज्य के ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में योगिता रावत को मिली जीत, पहली बार किसी महिला पंचायत...

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...
error: Content is protected !!