हक की लड़ाईः जोशीमठ तहसील परिसर में आपदा प्रभावितों के आंदोलन को हुआ दो माह पूरा–

by | Mar 5, 2023 | आंदोलन, आपदा, चमोली | 0 comments


 

आपदा प्रभावितों ने कहा पूरे जोशीमठ को करें आपदा प्रभावित घोषित–  

जोशीमठः भू-धंसाव से संपूर्ण जोशीमठ त्रस्त है। लिहाजा पूरे नगर क्षेत्र को आपदा प्रभावित घोषित किया जाए। यह मांग जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले तहसील परिसर में चल रहे आंदोलन में उठी। रविवार को आपदा प्रभावितों के धरना-प्रदर्शन को दो माह का समय पूरा हो गया है। लेकिन अभी तक भी शासन-प्रशासन की ओर से आंदोलन का कोई संज्ञान नहीं लिया है, जिससे प्रभावितों में इस बार को लेकर आक्रोश है। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। 

संघर्ष समिति के संयोजक अतुल सती ने कहा कि संपूर्ण जोशीमठ भू-धंसाव का दंश झेल रहा है। सुनील से लेकर मारवाड़ी और सिंहधार से रविग्राम तक नगर भू-धंसाव से प्रभावित है। लोग परेशानी में रह रहे हैं। शासन-प्रशासन से संपूर्ण जोशीमठ को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित करने की मांग उठाई जा रही है। साथ ही तपोवन में निर्माणाधीन तपोवन-विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना को तत्काल रद्द किया जाए। 

धरना प्रदर्शन में संघर्ष समिति के प्रवक्ता कमल रतूड़ी के अलावा  प्रकाश नेगी, संजय उनियाल, राकेश सती, दिनेश उनियाल, गीता परमार, मीना डिमरी, सतेश्वरी देवी, रेखा देवी के साथ ही कई आपदा प्रभावित मौजूद रहे। 

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!