एकजुटताः जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं सुनीं फरियाद तो खुद ही सड़क बनाने में जुटे ग्रामीण–

by | Mar 21, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

 देवलधार के ग्रामीणों ने उठाया सड़क निर्माण का बैड़ा, सात दिन में बना दी 80 मीटर सड़क– 

गोपेश्वरः जिम्मेदार अधिकारियों ने नहीं सुनीं, तो ग्रामीणों ने स्वयं ही कुदाल, फावड़े लेकर सड़क का निर्माण कार्य शुरु कर दिया। गोपेश्वर से करीब आठ किलोमीटर की दूरी पर स्थित देवलधार गांव के ग्रामीणों ने अपने गांव तक सड़क पहुंचाने की ठानी है। गांव की महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने सड़क निर्माण कार्य शुरु किया तो सात दिन में 80 मीटर सड़क का कटान कर जगह-जगह पर पुश्ता निर्माण कार्य कर दिया है। 

दरअसल, 2019 में गांव के लिए ढाई किलोमीटर सड़क स्वीकृत हुई। शासन से इसके लिए 148.94 लाख रुपये भी स्वीकृत हुए। लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 1.9 किलोमीटर सड़क की हिल कटिंग भी पूरी कर ली गई। ‌जब सड़क का निर्माण कार्य चट्टानी भाग में शुरु हुआ तो इसके ठीक नीचे क्यार्की गांव के ग्रामीणों ने उनके आवासीय भवनों तक पत्थर आने की शिकायत कर काम रुकवा दिया। उन्होंने यहां सड़क निर्माण का विरोध किया। तब से सड़क निर्माण कार्य रुक गया। 

सड़क बनाने में जुटे ये ग्रामीण –महिला मंगल दल अध्यक्ष अंजू डिमरी, कविता, संगीता गुसांई, कमला डिमरी, राजेश्वरी पुरोहित, सीता रावत, उर्मिला डिमरी, ममता, देवेश्वरी रावत, जशोदा रावत, शांति कोठियाल, शकुंतला कोठियाल, मोनिका कोठियाल, ज्ञानी कोठियाल, कृष्णा कोठियाल, पुष्पा डिमरी, शोभा, बसंती देवी, साधना, मंदोधरी, इंदू, सावित्री, वंदना डिमरी, प्रवीण डिमरी, सुभम, दीनबंधु, उद्घव प्रसाद, चक्रधर प्रसाद, ज्वाला प्रसाद, कैलाश, मनोज, मनीष, सुशील, जगदीश प्रसाद, देवेंद्र गुसांई और उदयराम।

Latest News

नंदानगर: चार साल का रुद्रांस: मासूम इंतज़ार, जो अब कभी पूरा नहीं होगा–

घास काटने गई लुंतरा गांव की सपना की मौत के बाद रुद्रांस के सिर पर अब न पिता का सहारा, न मां की...

चमोली: चारधाम तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक, स्केट होल्डर्स भी हुए शामिल–

कपाट खुलने से पूर्व यात्रा से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करें दिए...

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...
error: Content is protected !!