जय भीमः डॉ. भीमराव आंबेडकर के तैयार किए संविधान की बदौलत देश कर रहा तरक्की–

by | Apr 14, 2023 | चमोली, जागरुकता, सम्मान | 0 comments

गोपेश्वर, जोशीमठ, पोखरी में निकाली रैली, सभा और गोष्ठियां की आयोजित– 

गोपेश्वरः संविधान निर्माता डा. भीम राव आंबेडकर जयंती शुक्रवार को चमोली जिले में धूमधाम से मनाई गई। जनपद में विभिन्न जगहों पर रैली और सभाओं का आयोजन किया गया।। गोपेश्वर में मूल निवासी संघ, पोखरी में एससीएसटी शिक्षक एसोसिएशन, जोशीमठ, पीपलकोटी, नंदप्रयाग सहित अन्य जगह पर विभिन्न संगठनों ने रैली निकाली।

गोपेश्वर में बस स्टेशन पर विभिन्न संगठनों ने सभा का आयोजन किया। भाजपा ‌नगर मंडल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि डा. भीमराव अंबेडकर के तैयार किए संविधान की बदौलत हमारा देश आज तरक्की की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।

अंबेडकर के जीवन और सिद्धांतों से हमें निरंतर प्रेरणा लेनी चाहिए। तभी आधुनिक भारत की परिकल्पना सार्थक होगी। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, हरिबोधनी खत्री, रघुवीर सिंह बिष्ट, नंदन सिंह बिष्ट, संदीप रावत, बल्लभ थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!