उत्तराखंड में शिव के इस धाम पर मंडरा रहा खतरा–

by | Aug 16, 2021 | चमोली, धर्म | 0 comments

चमोली। पंच केदारों में पंचम केदार कल्पेश्वर मंदिर के पीछे पहाड़ी से भूस्खलन हो रहा है। कुछ दिन पहले हुई मूसलाधार बारिश से मंदिर के पीछे से भूस्खलन सक्रिय हुआ, अब आगे के लिए पहाड़ी दिक्कत पैदा कर सकती है। पर्यटन के लिहाज से बेहद खूबसूरत उर्गम घाटी में कल्पगंगा के किनारे ‌कल्पनाथ के रूप में विराजमान भोलेनाथ के धाम पर भूस्खलन का खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मंदिर के पीछे पहाड़ी की तलहटी में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने की मांग उठाई है। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप नेगी ने बताया कि यहां सड़क निर्माणाधीन है, जिससे यहां मलबे के साथ पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है। पीएमजीएसवाई (प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना) को यहां सुरक्षा दीवार का निर्माण करना चाहिए। इसके लिए विभागीय अधिकारियों से शीघ्र भेंट भी की जाएगी। 
बता दें कि कल्पनाथ मंदिर उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। यह मंदिर उर्गम घाटी में समुद्र तल से लगभग 2134 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर में भोलेनाथ की जटाओं की पूजा की जाती है। वर्ष के किसी भी समय यहां पूजाअर्चना के लिए जाया जा सकता है। इस छोटे-से पत्थर के मंदिर में एक गुफा के माध्यम से पहुंचा जा सकता है। 

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!