चमोली: सांप्रदायिकता के विरोध में वाम दलों ने दिया धरना–

by | Jun 20, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे वाम दल, कहा-माहौल बिगाड़ने वालों पर हो सख्त कार्रवाई की मांग–

गोपेश्वर। उत्तरकाशी में पिछले दिनों हुई घटना के विरोध में वाम दलों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। साथ ही जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा, जिसमें सांप्रदायिकता को बढ़ावा देने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

मंगलवार को भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी, भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) की ओर से कलक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय धरना दिया गया। उन्होंने राज्यपाल को भेजे ज्ञापन में मांग की है कि पुरोला में माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और अल्पसंख्यकों की दुकानों में तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, भड़काऊ और नफरती बयान देने वालों पर सख्त कार्रवाई हो, प्रदेश में जहां भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण है उसे हटाया जाए,

इसमें भेदभावपूर्ण कार्रवाई न की जाए। प्रदेश सरकार आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए जरूरी कार्रवाई करे। धरना देने वालों में वरिष्ठ अ​धिवक्ता ज्ञानेंद्र खंतवाल, अतुल सती, विनोद जोशी, नरेंद्र रावत, शिशुपाल, यशवंत सिंह, संजय भंडारी, कुशलानंद डिमरी, भरत सिंह ​कुंवर, मदन मोहन चमोली, भूपाल सिंह, दीपक, गजे सिंह बिष्ट, राकेश नेगी, धन सिंह राणा, गीता बिष्ट, ऊषा बिष्ट, मीना बिष्ट, मघु नेगी, ऊषा रौतेला, विजया डंगवाल, संगीता रावत, दमयंती नेगी, भूपाल सिंह रावत, कॉमरेड बस्ती लाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!