भ्रष्टाचार: अंत्योदय कार्डधारकों के राशन में भी अपना हिस्सा ढूंढ रहा यह खाद्य निरीक्षक–

by | Jul 3, 2023 | आरोप, रूद्रप्रयाग | 0 comments

मोटी तनख्वाह लेने वाले भ्रष्ट अ​धिकारियों पर कब लगेगी लगाम, गरीब जनता की राशन से भी जा रहा अ​धिकारियों का हिस्सा–

रुद्रप्रयाग: जिला पूर्ति विभाग रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ डिपो में खुलेआम सरकारी राशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। अंत्योदय कार्डधारकों की राशन में भी मनमाने ढंग से कटौती की जा रही है। यह सब डिपो में सालों से नियुक्त खाद्य निरीक्षक देवचंद की देखरेख में चल रहा है।

जब डीलरों को मानक के अनुसार राशन कम मिलने की ​शिकायत खाद्य निरीक्षक से की गई तो उनका कहना था कि यह हमारा विभागीय मामला है। आपको इस मामले में जो करना है आप कर सकते हैं। खैर, अंत्योदय कार्डधारक अपने परिवार का भरण-पोषण तो कर देंगे, लेकिन खाद्य विभाग में बैठे ऐसे राशन चोर अ​धिकारियों से कौन निपटेगा, यह बड़ा सवाल है।

परकंडी ग्रामसभा के पूर्व ग्राम प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र प्रसाद भट्ट को जब यह भनक लगी कि डीलरों को ऊखीमठ डिपो से राशन कम प्राप्त हो रहा है। उन्होंने बताया कि मानक के अनुसार, एक कार्डधारक को प्रतिमाह 21 किलो 700 ग्राम चावल और 13 किलो 300 ग्राम गेहूं सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से आवंटित होता है। यानि कुल 35 किलोग्राम राशन मिलती है। लेकिन ऊखीमठ डिपो से डीलरों को प्रतिमाह करीब पांच किलोग्राम राशन कम प्राप्त हो रही है।

उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 20 किलोग्राम चावल और 10 किलोग्राम गेहूं मिल रहा है। पूर्व ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद भट्ट ने कहा कि इस मामले में ग्रीन डीलर कहीं दोषी नहीं है। वे तो सरकार की ओर से वितरित राशन (अन्न) को घर-घर पहुंचाने का पुण्य अर्जित कर रहे हैं। लेकिन सवाल यह है कि राशन की यह बंदरबांट वे लोग कर रहे हैं, जो सरकारी सेवा में रहते लाखों की मोटी तनख्वाह ले रहे हैं और अंत्योदय परिवार की राशन में भी अपना हिस्सा ढूंढ रहे हैं।

वे कहते हैं कि ऊखीमठ खाद्य डिपो में तैनात खाद्य निरीक्षक देवचंद ने कहा कि यह हमारा विभागीय मामला है। आपको इस मामले में जो करना है आप कर सकते हैं। कहा कि ऐसे भ्रष्ट अ​धिकारी का जनपद में रहना भ्रष्टाचार को पनाह दे रहा है। उन्होंने जिला​धिकारी से मांग की है कि ऐसे भ्रष्ट अ​धिकारी का अन्यत्र जनपद में तबादला किया जाए और गरीब परिवारों को मानक के हिसाब से राशन आवंटित की जाए।

Latest News

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...
error: Content is protected !!