चमोली: लोकसभा और निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी–

by | Jul 9, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर में जुटेंगे आप के प्रदेश पदा​धिकारी, चुनाव की रणनीति और सदस्यता अ​भियान पर होगी चर्चा–

गोपेश्वर: जल्द ही गोपेश्वर में आम आदमी पार्टी के प्रदेश पदा​धिकारी जुटेंगे। रविवार को आयोजित हुई पार्टी की बैठक में आगामी लोकसभा और नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। रविवार को पार्टी की बैठक में चुनावों को लेकर चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों से जनता त्रस्त है। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। जनता आम आदमी पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित है।

पार्टी जिलाध्यक्ष अधिवक्ता भवान सिंह चौहान ने कहा कि जल्द ही पार्टी के प्रदेश प्रभारी व पंजाब के विधायक बरिंदर सिंह और सह प्रभारी व विधायक रोहित कुमार मेहरोलिया के साथ ही प्रदेश के पदाधिकारी जनपद भ्रमण पर पहुंच रहे हैं। प्रदेश पदाधिकारियों के साथ आगामी चुनावों को लेकर रणनीति तय की जाएगी।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट, पूर्व प्रभारी बदरीनाथ विधानसभा अनूप सिंह रावत, कुलदीप सिंह नेगी, दिलवर फरस्वाण, सूरज गहरिया, ऋषभ, लक्ष्मण, दयाल सिंह बिष्ट, प्रकाश, विनोद, चरण सिंह, प्रदीप बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!