चमोली: डॉक्टर ने तिमारदारों पर लगाया मारपीट का आरोप, छह के खिलाफ दी तहरीर–

by | Jul 10, 2023 | चमोली, मारपीट | 0 comments

चिकित्सक के सिर पर आई चोट, तीन टांके लगे, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया, चिकित्सक यूनियन ने हड़ताल की दी चेतावनी–

नंदानगर: यहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तिमारदारों द्वारा डॉक्टर के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। चिकित्सक को सिर में चोटें आई हैं। चिकित्सक ने थाना नंदानगर में छह लोगों के ​खिलाफ मारपीट करने की तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

थानाध्यक्ष ध्वजवीर सिंह ने बताया कि मामला सुबह करीब ढाई बजे का है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर से कुछ लोगों द्वारा चिकित्सक के साथ मारपीट की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि पूछे जाने पर चिकित्सक डॉ. रोहित चौहान ने बताया कि कुछ लोग करीब ढाई बजे रात मरीज को लेकर केंद्र में पहुंचे हुए थे।

मरीज का ट्रीटमेंट शुरू किया गया तो तिमारदार ट्रीटमेंट पर असंतोष व्यक्त कर बहस करने लगे। इसी बीच उन्होंने हाथापाई करनी शुरू कर दी। एक व्य​क्ति ने कक्ष में रखे स्टूल की सिर पर मार दी। जिससे तीन टांके लगे हैं। अत्य​धिक मात्रा में खून का रिसाव भी हुआ। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Latest News

चमोली: श्री गोपीनाथ और रुद्रनाथ के ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर किया पुस्तक का लेखन–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इतिहास के विभागाध्यक्ष डॉ. ​शिवचंद सिंह रावत ने लिखी पुस्तक-- गोपेश्वर, 17...

चमोली: भव्य जल कलश यात्रा के साथ छिनका के हनुमानगढ़ी मंदिर में नौ दिवसीय राम कथा शुरू–

यज्ञ का भी होगा आयोजन, पंचांग पूजन और भद्र पूजा के साथ शुरू हुई श्रीराम कथा-- गोपेश्वर, 17 मई 2026:...

चमोली: मध्य हिमालय के लिए रवाना हुई भगवान रुद्रनाथ की देव डोली–

18 मई को खुलेंगे चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट, हजारों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रुद्रनाथ के...

चमोली: जनपद जनपद में जिला योजना के लिए 74 करोड़ 23 लाख 70 हजार रुपये के वा​र्षिक बजट का हुआ अनुमोदन–

प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिला योजना की बैठक, विकास और रोजगार बढ़ाने पर विशेष...

चमोली: तमिलनाडु से लापता युवक साधु वेश में मिला, पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

पुलिस ने विशेष प्रयास से युवक परिजनों तक किया संपर्क, ऑपरेशन प्रहार अ​भियान में सत्यापन के बाद हुआ...

चमोली: विद्यालय समय में कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले शिक्षकों पर सख्ती–

सीईओ का फरमान, बिना अनुमति मुख्यालय पहुंचे तो होगी कार्रवाई-- गोपेश्वर, 16 मई 2026: चमोली जिले में...

चमोली: दुर्गा देवी बनी ब्लॉक प्रमुख संगठन की जिलाध्यक्ष–

ब्लॉक प्रमुख संगठन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, सर्वसम्मति से हुआ चयन-- देहरादून, 16 मई 2026। चमोली...

चमोली: जिलाधिकारी ने विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश–

प्रशिक्षण से अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन तक कार्ययोजना तय, नोडल अधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने...

डुमक और पाणा-ईराणी गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की सुस्त रफ्तार–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी हुए नाराज, दिशा की बैठक में अ​धिकारियां से मांगा जवाब-- गोपेश्वर। गढ़वाल...
error: Content is protected !!