दिक्कत: भारी बारिश से जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त, बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही नहीं हो पाई शुरू–

by | Aug 13, 2023 | देहरादून, सड़क | 0 comments

देहरादून-धनोल्टी से टिहरी होते हुए हो रही वाहनों की आवाजाही, लोगों को उठानी पड़ रही दिक्कतें–

देहरादून: इन दिनों हो रही भारी बारिश से राज्यभर में सड़कें बदहाल ​स्थिति में पहुंच गई हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग ब्यासी के पास अटाली, सिंगटाली और देवप्रयाग में तोता घाटी के पास बंद पड़ा हुआ है, जबकि एनएच 94 आगराखाल के पास हिंडोलाखाल में अवरुद्ध है।

बदरीनाथ हाईवे अवरुद्ध होने से पौड़ी, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद में दूध, सब्जी, अखबार की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। हाईवे के दोनों ओर से वाहनों का लंबा जाम लगा हुआ है। लोगों को भारी दिकक्तों का सामना करना पड़ रहा है। चमोली से जाने वाले वाहन टिहरी-धनोल्टी होते हुए देहरादून पहुंच रहे हैं, जबकि आने वाले वाहन भी इसी रास्ते से होते हुए श्रीनगर पहुंच रहे हैं।
इधर, राज्यभर में दर्जनों सड़कें अवरुद्ध पड़ी हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली सड़कें खतरनाक बनी हुई हैं। सड़कों पर कहीं पुश्ते टूटें हैं तो कहीं भूस्खलन से मलबा आया है।

लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई, एनएचआईडीसीएल और सीमा सड़क संगठन की ओर से सड़कों को खोलने का कार्य किया जा रहा है। बदरीनाथ हाईवे पर पिछले कुछ सालों से ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य चल रहा है, जिससे कई जगहों पर नए भूस्खलन जोन बन गए हैं। चमोली जनपद में सभी अ​धिक ​हाईवे की ​स्थिति खराब है।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!