चमोली: आपदा राहत कार्यो को लेकर मुख्यमंत्री ने ली अधिकारियों की समीक्षा बैठक–

by | Sep 4, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

मुख्यमंत्री ने कहा आपदा से क्षतिग्रस्त पड़ी सड़कों का शीघ्र शुरू करें मरम्मत का काम, बंद सड़कों को जल्द खोलें–

ग्वालदम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को ग्वालदम में अधिकारियों की बैठक लेते हुए चमोली जिले में अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों और आपदा राहत कार्यो की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाए। अवरुद्ध सडक एवं संपर्क मार्गों को शीघ्र सुचारू किया जाए। प्रभावित लोगों तक हर संभव मदद पहुंचायी जाए। जनपद में अतिवृष्टि से उत्पन्न हालातों को जल्द से जल्द सामान्य किया जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद में आपदा राहत कार्यो और अतिवृष्टि के कारण परिसंपत्तियों और फसलों को हुई क्षति के बारे में विस्तार से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी सहित संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

महिलाओं द्वारा तैयार पहाड़ी उत्पादों की मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा।

बधाणगढी स्वायत्त सहायता समूह की महिलाओं ने सोमवार को ग्वालदम में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री को पहाडी उत्पादों की टोकरी भेंट की। मुख्यमंत्री ने महिला समूह के कार्यो की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से स्वयं सहायता समूहों को आगे बढाने के लिए हर संभव सहायता दी जा रही है। समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों की अच्छी ब्राडिंग, पैकेजिंग के साथ विपणन की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने महिला समूह के कार्यों की प्रशंसा करते हुए पहाडी उत्पादों को आगे बढाने पर जोर दिया। इस दौरान महिलाओं ने लाल चावल, मंडुवे का आटा, झंगोरा, तिलों का तेल, राजमा आदि पहाडी उत्पादों की टोकरी मुख्यमंत्री को भेंट की।

Latest News

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...

चमोली: जैठ पूजे परंपरा के तहत बामणी गांव पहुंचे श्री कुबेर जी, नंदा व उर्वशी माता मंदिरों में हुई पूजा-अर्चना–

बदरीनाथ धाम में रहा उत्साह, आस्था का माहौल, श्रद्धालुओं ने भजनों की दी शानदार प्रस्तुतियां-- श्री...

चमोली: जंगल जा रही महिला पर भालू का हमला, गंभीर घायल

कुंडबगड़ गांव के पास हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर-- नंदानगर, 11 जून 2026: नंदानगर...

चमोली: विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में लापता पर्यटक की तलाश में जुटी वन विभाग व पुलिस टीम–

फूलों की घाटी में जाने के बाद से गायब है फरीदाबाद का पर्यटक-- ज्योतिर्मठ, 11 जून 2026: विश्व...

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...
error: Content is protected !!