जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

by | Jun 8, 2026 | आपदा, चमोली, सड़क | 0 comments

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान–

पीपलकोटी, 08 जून 2026: पर्यटन क्षेत्र निजमुला घाटी को यातायात से जोड़ने वाली बिरही-निजमुला सड़क वर्तमान में बदहाल पड़ी हुई है। सबसे बुरी ​स्थिति काली चट्टान पर बनीं है। यहां रह-रहकर मलबा सड़क पर गिर रहा है। मगर हैरानी वाली बात यह है कि पिछले एक साल में इसका कोई ट्रीटमेंट नहीं हुआ है, जबकि कुछ ही समय बाद बरसात शुरू होने वाली है।

ऐसे में घाटी के लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था के अ​धिकारी अभी चुप बैठे हैं, जबकि इन दिनों काम करने का मौका है। जिला​धिकारी को इसका संज्ञान लेना चाहिए। स्थानीय लोगों ने मांग उठाई कि डीएम स्वयं मौके पर आकर सड़क का निरीक्षण करें और अपने सामने चट्टान का ट्रीटमेंट शुरू कराएं।

मोलीहडुंग के ग्राम प्रधान भगत सिंह फरस्वाण, गाड़ी गांव की ग्राम प्रधान मदोदरी देवी के साथ ही अन्य जनप्रतिनि​धियों का कहना है कि जिला प्रशासन को सड़क का संज्ञान लेना चाहिए। कुछ दिन पहले हुई बीडीसी बैठक में यह खबर प्रमुखता से उठाई गई, मगर अभी तक भी यहां कोई काम शुरू नहीं हो पाया है। यदि शीघ्र काम शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!