आस्था: कुमेड़ा गांव की आराध्य देवी मां राज राजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली पहुंची चमोली–

by | Sep 6, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

भक्तों ने मां राज राजेश्वरी की डोली का किया भव्य स्वागत, वि​भिन्न गांवों में अपने भक्तों को दिया आशीर्वाद–

चमोली: नागपुर पट्टी के पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा एवं उडामांडा गांव की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली अपनी बद्रीनाथ यात्रा के तृतीय पड़ाव पर आज चमोली पहुंची।

आज सुबह मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की डोली ने ग्राम कालेश्वर में अपने भक्तों को दर्शन दिए। भगवती ने गांव का भ्रमण करते हुए भक्तों का अर्घ्य, पत्र पुष्प, मिष्ठान स्वीकार करते हुए आशीष दिया।

यात्रा मार्ग में आज मां भगवती की डोली सर्वप्रथम कालेश्वर गांव से लंगासू पहुंची, जहां भक्तों ने पुष्प वर्षा एवं भजन गाकर मां का स्वागत किया। मां राजराजेश्वरी इंद्रामती ने लंगासू में अपनी बहिन मां चंडिका से उसके मंदिर में जाकर भेंट की।

यात्रा जारी रखते हुए मां की विग्रहडोली ने मार्ग में बैडाणू, भकुंडा, सोनला, नंदप्रयाग मैठाणा, बाजपुर, कुहेड़ में भक्तों को दर्शन दिए एवं रात्रि प्रवास हेतु चमोली पहुंची।

मैठाणा एवं चमोली में कीर्तन मंडली की महिलाओं ने मां के भजन गाकर पुष्पवर्षा के साथ मां का स्वागत किया।

इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत ग्राम प्रधान चंद्रमोहनसिंह नेगी, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, विकास खाली, भगवती रावत, चंद्रमोहन रावत, प्रियांशु रावत, पूरण सिंह नेगी, ज्ञान सिंह नेगी, ताजवर नेगी, दलवीर नेगी, अजीत नेगी, प्रमोद रावत, नीरज रावत, तानसिंह नेगी, नागेंद्र नेगी ढोलववादक कमल लाल, गोविंद लाल, सुरेश वर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बर्फ हटाने के लिए सेना का दल रवाना, 23 मई को खुलेंगे कपाट–

भारतीय सेना की 418 माउंटेन ब्रिगेड के जवानों के साथ सेवादारों का दल हुआ रवाना-- जोशीमठ, 15 अप्रैल...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति...

चमोली: पीपलकोटी क्षेत्र के जनप्रतिनि​​धियों ने टीएचडीसी और एचसीसी पर लगाया क्षेत्र की अनदेखी का आरोप–

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, कई समस्याएं उठाई-- पीपलकोटी, 16 अप्रैल 2026: नगर पंचायत पीपलकोटी...

डबल इंजन की सौगात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया देहरादून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण–

अब दिल्ली से देहरादून अब मात्र ढाई घंटे का सफर, पीएम बोले-देश विकास की भाग्य रेखाएं बना रहा...

आस्था: त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा–

ऋषिकेश, 15 अप्रैल 2026: मंगलवार को 1221वीं पवित्र छड़ी यात्रा त्रिवेणी घाट गंगा स्नान के लिए पहुंची।...
error: Content is protected !!