चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने पूर्ति अधिकारी को जारी किया कारण बताओ नोटिस–

by | Apr 16, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

गैस की समस्या को लेकर पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी के साथ थी बैठक, नहीं पहुंचे पूर्ति अधिकारी–

गोपेश्वर, 15 अप्रैल 2026: पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने रसोई गैस की किल्लत को लेकर जिला​धिकारी से भेंट की और बैठक कर शीघ्र जनपद में लोगों को व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की पर्याप्त आपूर्ति करने के लिए कहा। इस दौरान डीएम गौरव कुमार ने जिला पूर्ति अधिकारी को बुलाया। लेकिन काफी इंतजार करने के बाद भी जब पूर्ति अधिकारी नहीं पहुंचे तो डीएम खासे नाराज हुए। उन्होंने इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

व्यावसायिक गैस की किल्लत से होटल व्यवसायी खासे परेशान हैं। खासकर यात्रा शुरू होने वाली है लेकिन अभी तक व्यावसायिक गैस सिलिंडर को लेकर किल्लत बनी हुई है। इस समस्या को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता राजेंद्र भंडारी बुधवार को व्यापारियों के साथ जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे।

डीएम ने गैस की वास्तविक स्थिति जानने और यात्रा को लेकर की जा रही तैयारी की स्थिति की जानकारी लेने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को सभागार में बुलाया। सभागार में डीएम गौरव कुमार और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि व व्यवसायी इंतजार करते रहे। करीब 45 मिनट इंजतार करने के बाद भी जिला पूर्ति अधिकारी वहां नहीं पहुंचे। काफी देर बाद विभाग के निरीक्षक वहां पहुंचे, लेकिन उनके पास गैस को लेकर पर्याप्त जानकारी नहीं थी। जिसके चलते बैठक नहीं हो पाई।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!