खुशी: स्वर्गीय चंदन राम दास के कार्यों पर केंद्रीय रहा बागेश्वर उपचुनाव: डॉ. हिमानी वैष्णव–

by | Sep 8, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

बागेश्वर चुनाव की जीत पर भाजपाईयों ने नारेबाजी कर की आतिशबाजी, एक दूसरे को खिलाई मिठाईयां–

चमोली: बागेश्वर में विधानसभा उपचुनाव जीतने पर शुक्रवार को चमोली जनपद में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। एक दूसरे को मिठाई ​खिलाकर खुशी मनाई गई। गोपेश्वर, जोशीमठ, नंदप्रयाग, पोखरी, नंदानगर, कर्णप्रयाग, गौचर, गैरसैंण आदि क्षेत्रों में भाजपाईयों ने खु​शियां मनाई।

भाजपा महिला मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने कहा कि बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास के कार्यों पर केंद्रीत रहा। उन्होंने बागेश्वर के दूर-दराज के गांवों तक ​विकास कार्यों को करवाया। गांवों को सड़क, संचार, ​शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा, जिसका परिणाम रहा कि भाजपा को जनता ने अपना समर्थन दिया।

उन्होंने कहा कि चुनाव फतह करने में मातृश​क्ति का भी बढ़ा योगदान रहा। अब निकाय और लोकसभा चुनाव में भी भाजपा इसी तर्ज पर चुनाव फतह करेगी। गोपेश्वर में नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, चमोली जिला भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, जिला पंचायत सदस्य विक्रम बर्त्वाल, विनोद कनवासी, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, चंद्रकला तिवारी, नगर पालिका सभासद उपेंद्र भंडारी, राकेश लाल खनेड़ा आदि मौजूद रहे। इधर, चमोली बाजार में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ​आतिशबाजी कर खु​शियां मनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि बागेश्वर की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है। केंद्र और राज्य सरकारें निरंतर जनहित में वि​भिन्न योजनाओं का संचालन कर रहे हैं, जिनका जनता को लाभ पहुंच रहा है।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!