दिक्कत: पागल नाला में दिनभर बंद रहा बदरीनाथ हाईवे, तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों ने झेली परेशानी–

by | Sep 10, 2023 | चमोली, चारधाम, सड़क | 0 comments

पुलिस ने हेलंग और पीपलकोटी में रोके यात्रियों के वाहन, स्थानीय लोग जान जोखिम में डालकर पैदल ही चले–

पीपलकोटी: लंबे समय से बदरीनाथ हाईवे पर परेशानी का सबब बने पागल नाला का उपचार न होने से यहां लगातार हाईवे बा​धित हो रहा है। रविवार को भी दिनभर यहां यात्रा वाहन रुके रहे। स्थानीय लोगों ने भी परेशानियां झेली। जोशीमठ और पीपलकोटी की ओर जाने वाले कई स्थानीय लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना पागल नाला में मलबे में ही पैदल आवाजाही की।

यहां हाईवे सुबह सात बजे बंद हो गया था। दोपहर तीन बजे कुछ देर के लिए हाईवे छोटे वाहनों के लिए खुला, लेकिन तीन घंटे बाद फिर से बंद हो गया। यहां हाईवे की ​स्थिति बेहद खराब हो गई है। नाले में दिनभर मलबा आता रहा। यहां हाईवे बेहद तंग हालत में पहुंच गया है। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर से दो से तीन सौ वाहन फंसे रहे। हाईवे बंद होने पर पुलिस ने बदरीनाथ से आने वाले वाहनों को हेलंग में रोक दिया गया,

जबकि बदरीनाथ जाने वाले यात्रियों को पीपलकोटी में ही रोक दिया गया था। बदरीनाथ धाम जा रहे डॉ. दर्शन सिंह नेगी ने बताया कि पागल नाला में वाहनों की आवाजाही मु​श्किल से हो पा रही है। मलबे में छोटे वाहन फिसल रहे हैं। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कमेड़ा, प्रथाडीप, मैठाणा, छिनका, बिरही चाड़ा, पागल नाला, बैलाकूची, टंगणी, गुलाबकोटी के साथ ही सेलंग से जोशीमठ तक हाईवे तंग हालत में है। बारिश से हाईवे की और भी बुरी ​स्थिति हो गई है।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!