चमोली: ड्रीम इलेवन की लत ने बनाया व्य​क्ति को चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार–

by | Sep 17, 2023 | चमोली, चोरी | 0 comments

रुद्रप्रयाग जनपद का है व्य​क्ति, ड्रीम इलेवन में दो साल में हार गया दो लाख रुपये, अब चोरी करने लगा–

जोशीमठ: थाना जोशीमठ में कमल सिंह नाम के व्य​क्ति ने तहरीर दी कि शनिवार को उनकी पत्नी सतेश्वरी देवी नृसिंह मंदिर के दर्शनों को जा रही थी, तभी रास्ते में चलते हुए एक अज्ञात व्य​क्ति उनकी पत्नी के कान में लगा मोबाइल फोन छिनकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर इसकी जांच शुरू की। मामले की विवेचना उप निरीक्षक दिलबर सिंह कण्डारी के सुपुर्द की गयी।

प्रकरण पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के संज्ञान में आते ही उनके द्वारा प्रभारी निरीक्षक जोशीमठ राकेश भट्ट को अभियुक्त की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन में कार्य करते हुये कोतवाली जोशीमठ पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अज्ञात व्यक्ति को सकलानी ढाबे के निकट पानी के धारा के पास से गिरफ्तार किया गया।

उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम मकान सिंह, हाल पंचवटी होटल जोशीमठ, स्थायी पता एकलिंग, पोस्टऑफिस बुडना, पट्टी लस्या, थाना जखोली, जिला रुद्रप्रयाग बताया गया। उसके पास से एक मोबाइल भी बरामद हुआ। पुलिस को मकान सिंह ने बताया कि मैं एक-दो साल से ड्रीम इलेवन खेल रहा हूं। मैंने अभी तक इसमें लगभग दो लाख रुपये लगा दिये है।

मैं पंचवटी होटल जोशीमठ में नौकरी करता हूं कुछ दिन पहले मुझे होटल से भी वेतन मिली थी मैंने वो पैसे भी ड्रीम इलेवन गेम में लगा दिये हैं। अब मेरे पास गेम खेलने के लिए पैसे नहीं थे, इसलिए फोन छिनकर चोरी की है। इसे बेचकर पैसे मिलने पर फिर से ड्रीम इलेवन गेम खेलने की इच्छा थी। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश भट्ट, उपनिरीक्षक दिलबर कंडारी, कांस्टेबल अरुण गैरोला, हरीश कांडपाल, विनोद कुमार शामिल थे।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!