आस्था: 38 साल बाद सीमांत उत्तरी कड़ाकोट की आराध्य देवी मां नैणी देवी की दिवारा यात्रा हुई शुरू–

by | Sep 18, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

177 दिवसीय पवित्र दिवारा महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब, घट उदभव से शुरू हुआ धार्मिक अनुष्ठान, भक्तों में उत्साह का माहौल–

चमोली: 38 साल बाद सीमांत उत्तरी कड़ाकोट के समस्त ग्राम सभाओं के सहयोग व तीन ग्राम पंचायत भटियाणा कोट, भुलक्वाणी के तत्वावधान में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वि​धि-विधान से मां नैणी देवी की 177 दिवसीय छह माह का पवित्र दिवारा महोत्सव का रविवार को शुभारंभ हो गया है। प्रथम दिवस वि​धि विधान से घट उदभव कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस दौरान उत्तरी कड़ाकोट के समस्त ग्राम सभाओं की महिला मंगल दल की महिलाओं ने नौ कन्याओं सहित कलश यात्रा का भव्य आयोजन किया। क्षेत्र की आराध्य देवी के दर्शनों को ध्या​णियां (विवाहित बेटियां) भी अपने मायके पहुंची हैं। घट उदभव स्थल पर मां नैणी देवी के प्रमुख पुजारी आचार्य ​विशंबर सती ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना संपन्न की। मां की श​क्ति पूजा के साथ ही संकल्प पूजा की गई। इसके बाद भूमि का भूमियाल और मां नैणी देवी ने अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया तथा दिवारा यात्रा के निर्विघ्न संपन्न होने का आशीर्वाद दिया।

सैकड़ों भक्तों के बीच मां नैणी देवी की डोली को लक्ष्मी नारायण मंदिर में स्थापित कर दिया गया। इस दौरान जय मां नैणी देवी के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। नैणी देवी सेवा समिति के अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद डिमरी ने बताया कि एक माह तक देवी की डोली गांव में ही रहेगी। मां की नित्य पूजा अर्चना होगी।

इस मौके पर दिवारा यात्रा समिति के अध्यक्ष दिवाकर प्रसाद डिमरी, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, ब्लॉक प्रमुख यशपाल नेगी, मंदिर समिति के सलाहकार समिति के अध्यक्ष मथुरा प्रसाद सिलोड़ी, चक्रधर प्रसाद, भूपेंद्र सिंह, दलवीर, अरविंद, विनोद, कल्पेश्वर, जगत सिंह, दिवान सिंह, डॉ. हरपाल नेगी, उदय सिंह, लक्ष्मण रावत, कल्पेश्वर, आनंद सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...
error: Content is protected !!