आस्था: अपने भक्तों को मिलने उड़ामांडा पहुंची मां राजराजेश्वरी की डोली–

by | Sep 18, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ धाम की यात्रा के बाद गांव-गांव में अपने भक्तों की कुशलक्षेम पूछने जा रही माता की डोली, भक्तों में बना जबरदस्त उत्साह–

पोखरी: पोखरी विकास खण्ड के कुमेड़ा, उड़ामांडा एवं सिनाऊं की आराध्य देवी मां राजराजेश्वरी इंद्रामती की विग्रह डोली भगवान बद्रीविशाल के दर्शन कर वापसी में आज अपने भक्तों से मिलने उड़ामांडा पहुंची। सोमवार को सुबह मां इंद्रामती की डोली ने सर्वप्रथम पोखरी नगर पंचायत क्षेत्र में भक्तों को दर्शन दिए। उसके बाद यात्रा मार्ग में मां की उत्सव डोली ने आज विनायकधार, देवस्थान, नागनाथ, बंदरमाली एवं देवरखाल में भक्तों को दर्शन दिए एवं रात्रि प्रवास के लिए उड़ामांडा पहुंची। कल माता की डोली रात्रि प्रवास हेतु सिनाऊं पहुंचेगी। यात्रा मार्ग में भक्तों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर माता की डोली का स्वागत किया एवं माता के भजन एवं जागर गाकर माता से मनौती मांगी।

इस अवसर पर मन्दिर समिति के अध्यक्ष गुलाब सिंह कण्डारी, कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह रावत, प्रधान चंद्रमोहन सिंह नेगी, मुख्य पुजारी शिवप्रसाद खाली, भगवती प्रसाद खाली, विकास खाली, जगमोहन भट्ट, हरीश खाली, भगवती रावत, चंद्रमोहन रावत, प्रियांशु रावत, राजेंद्र सिंह नेगी, सुदर्शन सिंह नेगी, ज्ञान सिंह नेगी, तेजेंद्र सिंह नेगी, भगत सिंह नेगी, देवचंद सिंह नेगी, दीपक नेगी, विजय सिंह नेगी,

बलवंत सिंह नेगी, पूरण सिंह नेगी, शूर सिंह कंडारी, अजय सिंह कंडारी, सुखदेव सिंह कंडारी, हिमांशु नेगी, सुधांशु नेगी, अंकित नेगी, अनिल नेगी, साहिल नेगी, ऋतिक रावत, रवि रावत, ईश्वर रावत, प्रमोद रावत, अमित रावत, डॉ वृजमोहन खाली, ढोलववादक संतोष कुमार, प्रेमलाल सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!