चमोली: कमरे में पंखे पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर युवक ने की अपनी जीवन लीला समाप्त–

by | Sep 19, 2023 | चमोली, सुसाइट | 0 comments

घटनास्थल पर पहुंचा पुलिस बल, शव को कब्जे में लेकर की जा रही आगे की कार्रवाई, डिफ्रेशन बताया जा रहा मौत का कारण–

चमोली: मंगलवार को सुबह करीब छह बजकर बीस मिनट पर थाना नंदानगर को सूचना मिली कि थाने से करीब 200 मीटर की दूरी पर भूपेंद्र सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह रावत उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम तेफना, थाना नंदानगर, घाट, हाल निवासी नागबगड़ उर्फ फरखेत, थाना नंदानगर घाट द्वारा अपने कमरे में दरवाजा बंद करके पंखे से लटक आत्महत्या कर ली है। उक्त सूचना पर मय पुलिस बल घटनास्थल पर जाकर परिजनों के समक्ष दरवाजा तोड़कर अंदर जाकर देखा तो मृतक अपने कमरे में पंखे से लटक कर मृत अवस्था में मिला।

शव को परिजनों के समक्ष नीचे उतरकर पंचायतनामें की कार्रवाई करके शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल गोपेश्वर भेजा गया। शव की तलाशी में कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ। मृतक द्वारा आत्महत्या किया जाने का प्रथम दृष्टया कारण जगह-जगह नौकरी करने तथा विगत वर्ष गोपेश्वर में रेडीमेड कपड़ों की दुकान करना लेकिन मृतक का मन चंचल होने के कारण नौकरी करने में व दुकान चलाने में भी नहीं लगा। जिस कारण डिप्रेशन में आकर मृतक द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठाया जाना प्रकाश में आया है।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!