आस्था: नंदानगर में भव्य जलकलश यात्रा के साथ हुआ गणेश उत्सव का आगाज–

by | Sep 19, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

उमड़ पड़ा आस्था का सैलाब, गढ़वाली से लेकर पंजाबी भजन-कीर्तनों से सराबोर हुआ मां नंदा का मायका–

नंदानगर। चमोली जनपद में एकमात्र मां नंदा के मायके नंदानगर में गणेश उत्सव की धूम मची है। मंगलवार को भव्य जल कलश यात्रा के साथ नंदानगर पुराना बाजार में गणेश उत्सव शुरू हो गया है। आयोजन में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।

सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाओं, बालिकाओं, युवाओं, बच्चों ने प्रतिभाग किया। जल कलश यात्रा बैंड बाजार से आयोजन स्थल तक पहुंची। 28 सितंबर को चुफलागाड और नंदाकिनी नदी के संगम पर मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। मंगलवार को मुख्य पुजारी अनिल देवराड़ी, रोहित देवराड़ी और हर्षवर्द्धन देवराड़ी ने षोड़षोपचार पूजा की और मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कर मूर्ति को मंच पर नियत स्थान पर स्थापना किया।

इसके बाद भजन कीर्तन का दौर चला। भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियों के बीच कई भक्तगण अपनी जगह पर ही खड़े होकर ​थिरकने लगे। इस अनुष्ठान से संपूर्ण नंदानगर क्षेत्र गणेश भगवान की अराधना में ढूब गया है। आयोजन समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।

इस मौके पर आचार्य शंभू प्रसाद पांडे, आयोजक लक्ष्मण सिंह राणा, व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक रतूड़ी, नंदन सिंह रावत, प्रकाश मेंदोली, अवतार सिंह, सुजान सिंह कठैत, नंदाबल्लभ, संध्या देवराड़ी के साथ ही कई भक्तगण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...

चमोली: समाज हित के कार्यों के लिए चमोली की सेवा और अंकुर संस्थाएं सम्मानित–

पर्यावरण, गौ सेवा और जड़ी-बूटी संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मिला सम्मान...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में मेरा भारत चमोली के तत्वावधान में आठ विधाओं में हुई प्रतियोगिता, विजेताओं को...

चमोली: किमाणा में फिर बरसा मलबा, दहशत में बीती ग्रामीणों की रात–

भारी बारिश के बाद खेतों और रास्तों में फैली मिट्टी, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी; सुरक्षा के स्थायी...

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...
error: Content is protected !!