चमोली: सदन में ही धरने पर बैठे बच्छुवावाण के जिला पंचायत सदस्य–

by | Sep 20, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

हंगामेदार रही चमोली जिला पंचायत की बैठक, जिलास्तरीय अ​धिकारियों के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव हुआ पारित–

गोपेश्वर। बुधवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुई जिला पंचायत चमोली की बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने जिलास्तरीय अ​धिकारियों के न पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया। सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी बैठक में जिला​धिकारी व सीडीओ नहीं पहुंचे तो बैठक का बहिष्कार कर दिया जाएगा।

जिला पंचायत सदस्यों ने पेयजल, सड़क, ​शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दे उठाए। सुबह दस बजे से जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी की अध्यक्षता में बैठक शुरू हुई। बछुवावाण के जिला पंचायत सदस्य अवतार सिंह पुंडीर सांरिगगांव में वर्ष 2019 से निर्माणाधीन पेयजल योजना का अभी तक टेंक निर्माण कार्य न होने पर सभागार में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि जल निगम के अ​धिकारी जब तक टेंक निर्माण कार्य को दस दिन के भीतर शुरू न करने का आश्वासन न दे देते, तब तक धरना जारी रहेगा।

जल निगम के अ​धिकारियों ने कहा कि टेंक निर्माण में वन भूमि का अडंगा पड़ गया था। दस दिन के भीतर काम शुरू कर दिया जाएगा। जिस पर उन्होंने अपना धरना स्थगित कर दिया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने क्षेत्र में गेस्ट टीचरों का जून माह का वेतन ना मिलने पर आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से नारायणबगड़ में पुल क्षतिग्रस्त पड़ा है। लोग इसी पर जान जो​खिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने नारायणबगड़ के पैंटोली, नाख़ोली ,कोट में स्वीकृत मोटर मार्ग के लंबे समय से वन विभाग में लंबित होने पर नाराजगी जताई।

जिला पंचायत सदस्य सूरज सैलानी ने आपदा प्रभावित पगनाें गांव के पुनर्वास और अस्थाई विस्थापित जगहों पर पेयजल की व्यवस्था करने की मांग उठाई। ब्लाॅक प्रमुख हरीश परमार ने हेलंग-उर्गम सड़क का समरेखण बदलने व तोलमा और लाता मोटर मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू करने की बात सदन में रखी। सदस्य विनोद नेगी ने जल जीवन मिशन के कार्यों पर सवाल उठाए। कहा मिशन की जांच होनी चाहिए।

सेंजी की सदस्य दीपा देवी ने कहा कि बिरही-निजमुला सड़क को दुरुस्त किया जाए। कोठा वार्ड के सदस्य बलवीर सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी और सीडीओ कभी भी बैठक में नहीं पहुंचते हैं। आगामी बैठक में यदि अधिकारी नहीं पहुंचे तो बैठक का बहिष्कार किया जाएगा।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!