उत्तराखंड: फैक्ट्री में हुआ धमाका, पंद्रह लोग गंभीर रूप से झुलसे–

by | Sep 21, 2023 | ब्रेकिंग, रुड़की | 0 comments

बुधवार मध्य रा​त्रि की घटना के बाद मची अफरा-तफरी, घायल श्रमिक अस्पताल में किए भर्ती, पुलिस जांच में जुटी–

रुड़की: रुड़की के स्टील फैक्ट्री में बुधवार रात को करीब साढ़े बारह बजे धमाका हो गया, जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना में 13 श्रमिक और दो कर्मचारी घायल हुए हैं। घायलों को मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि रुड़की में पूर्व में भी अन्य फैक्ट्री में धमाका हो चुका है। नारसन क्षेत्र के मुंडियाकी गांव में गायत्री स्टील्स फैक्ट्री में रात को करीब 12 बजकर 30 मिनट पर धमाका हो गया। अचानक हुए धमाके से वहां अफरा-तफरी मच गई।

घायल श्रमिकों को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को काबू किया गया। फॉरेंसिक टीम भी मौक पर पहुंची और धमाके की जांच शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!