चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

by | Apr 9, 2026 | चमोली, स्वास्थ्य | 0 comments

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण–

गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026: आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए जनपद चमोली में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशन में बृहस्पतिवार को औषधि निरीक्षक हार्दिक भट्ट द्वारा औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न औषधि भंडारों और मेडिकल स्टोरों का गहनता से निरीक्षण किया गया। इस दौरान दवाइयों के सुरक्षित भंडारण, उचित रख-रखाव तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की गई। साथ ही औषधियों के वितरण एवं भंडारण से संबंधित अभिलेखों का भी बारीकी से परीक्षण किया गया, ताकि किसी प्रकार की अनियमितता न रह जाए।

औषधि निरीक्षक ने विशेष रूप से एक्सपायरी दवाओं की उपलब्धता, शीत तापमान में संरक्षित की जाने वाली दवाओं की स्थिति, बिलिंग व्यवस्था की पारदर्शिता, लाइसेंस की वैधता तथा प्रत्येक मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट की अनिवार्य उपस्थिति की जांच की। निरीक्षण के दौरान संबंधित संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए और नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

यह निरीक्षण अभियान चारधाम यात्रा के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दवाइयां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि औषधियों के भंडारण, वितरण एवं उपयोग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, ताकि जनमानस को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें।

Latest News

चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...

हक की लड़ाई: 100वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क आंदोलन–

लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...

चमोली: एक व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत, एचसीसी में काम करने आया था पीपलकोटी–

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...

दर्दनाक: उत्तराखंड में तीन भीषण सड़क हादसों में 14 की मौत, 36 घायल–

कहीं पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस तो कहीं खाई में समाए बोलेरो और मैक्स वाहन, प्रधानमंत्री और...

पीपलकोटी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी बेणी-भुली योजना की सौगात, दिसंबर में आएगी महिलाओं के खाते में पहली किस्त–

मुख्यमंत्री ने कहा, बैणी-भुली योजना से पांच लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा आर्थिक संबल-- पीपलकोटी...

जय बदरीनाथ: सेना के बैंड के साथ योग बदरी पांडुकेश्वर पहुंचीं उद्धव-कुबेर की देव डोलियां–

शीतकालीन पूजा स्थल में विराजमान हुए भगवान उद्धव और कुबेर, कल ज्योतिर्मठ पहुंचेगी आदि गुरु शंकराचार्य...
error: Content is protected !!