चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

by | Apr 9, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर–

गाेपेश्वर, 09 अप्रैल 2026: वैश्विक संकट के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति में आई कठिनाइयों के दृष्टिगतउत्तराखण्ड शासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। शासनादेश के क्रम में विवाह समारोह हेतु एलपीजी गैस के आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी निर्धारित की गई है। इसके अंतर्गत विवाह आयोजनों के लिए आवश्यकता अनुसार अधिकतम दो व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान किया गया है, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद चमोली में उक्त व्यवस्था को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। विवाह समारोह हेतु गैस प्राप्त करने के इच्छुक आवेदकों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज प्राप्त किए जाएंगे। प्राप्त आवेदनों का भली-भांति परीक्षण करने के उपरांत पात्र आवेदकों को अस्थायी गैस कनेक्शन जारी करने हेतु संस्तुति की जाएगी।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि संस्तुति के उपरांत संबंधित एलपीजी वितरक द्वारा अस्थायी कनेक्शन जारी कर गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की है कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवेदन करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रांति या असुविधा की स्थिति में विभाग से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त करें।

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!