चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

by | Apr 10, 2026 | चमोली, प्रशासन | 0 comments

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं–

गोपेश्वर, 10 अप्रैल 2026:

चमोली जनपद में चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शुक्रवार को जिले के सात संवेदनशील स्थानों पर आपदा राहत और बचाव कार्यों की मॉक ड्रिल आयोजित की गई। बदरीनाथ मंदिर परिसर, बदरीनाथ पुल, ज्योतिर्मठ-बदरीनाथ रूट, गोविन्दघाट-ज्योतिर्मठ मार्ग, जीएमवीएन ज्योतिर्मठ, कमेड़ा और पागलनाला में यह अभ्यास किया गया।

जिलाधिकारी गौरव कुमार सहित जिला स्तरीय अधिकारी आपदा कंट्रोल रूम से पूरे अभियान की निगरानी करते रहे। मॉक ड्रिल के दौरान आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, राहत सामग्री वितरण, घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने और यातायात नियंत्रण जैसे पहलुओं का परीक्षण किया गया।

डीएम ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान किसी भी आपदा से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा प्रबंधन तंत्र की क्षमता को मजबूत करना और समन्वय बेहतर बनाना है।

Latest News

आस्था: पूर्व उपराष्ट्रपति की पत्नी ने किए मां यमुना के दर्शन–

रिमझिम बारिश के बीच पहुंचीं यमुनोत्री धाम, विधिवत पूजा-अर्चना कर देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हुई विकसित भारत संकल्प सभा–

सेवा संकल्प अभियान के तहत गोपेश्वर में भव्य आयोजन, विकसित भारत के निर्माण का लिया संकल्प-- गोपेश्वर।...

जय बदरीविशाल:श्राद्धपक्ष में 60 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने कराया पिंडदान–

ब्रह्मकपाल में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, एक लाख तक पहुंच सकता है आंकड़ा-- बदरीनाथ। श्राद्धपक्ष...

चमोली: मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार का एक और मौका–

08 से 10 अक्टूबर तक लगेंगे विशेष कैंप और 12 से 20 अक्टूबर तक होगा घर-घर सत्यापन-- गोपेश्वर। भारत...

स्वरोजगार:आरसेटी में ब्यूटीशियन प्रशिक्षण पूरा, 31 युवतियां बनीं आत्मनिर्भर–

35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रै​क्टिशनरप्र​शिक्षण का हुआ समापन-- रुद्रप्रयाग। एसबीआई आरसेटी रुद्रप्रयाग...

अदालत से: घरेलू हिंसा मामले में पति को पत्नी के भरण-पोषण के लिए 12 हजार देने के आदेश–

न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मानसिक व भावनात्मक प्रताड़ना के एवज में 20 हजार रुपये देने के भी दिए आदेश...

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...
error: Content is protected !!