आस्था: बामन द्वादशी पर्व पर 26 सितंबर को आयोजित होगा बदरीनाथ धाम में मातामूर्ति उत्सव–

by | Sep 22, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

दिनभर माता मूर्ति मंदिर में रहेंगे भगवान बदरीनाथ, दिन का भोग भी मूर्ति मंदिर में ही लगेगा, जानिए, कौंन हैं माता मूर्ति–

बदरीनाथ: देश के प्रथम गांव में ​अलकनंदा के पावन तट पर ​माता मूर्ति मंदिर ​स्थित है। माता मूर्ति भगवान बदरीनाथ की मां है। बदरीनाथ भगवान ने प्रतिवर्ष बामन द्वादशी पर्व पर अपनी माता की कुशलक्षेम पूछने के लिए उनके पास पहुंचने का वायदा किया था। आदिकाल से भगवान बदरीनाथ की माता मूर्ति मंदिर में पहुंचने की धार्मिक परंपरा आज भी निभाई जाती है। इस वर्ष माता मूर्ति उत्सव 26 सितंबर को आयोजित होगा। श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि भाद्रपद बामन द्वादशी के अवसर पर आयोजित माता मूर्ति उत्सव से पहले माणा गांव से भगवान बदरीविशाल के क्षेत्रपाल रक्षक श्री घंटाकर्ण जी महाराज 25 सितंबर शाम को बदरीनाथ मंदिर पहुंचकर श्री बदरीनाथ भगवान को मातामूर्ति आने का न्यौता देंगे।

26 सितंबर पूर्वाह्न 10 बजे बाल भोग के पश्चात श्री उद्धव जी की डोली सहित रावल, धर्माधिकारी- वेदपाठी तथा मंदिर समिति के पदाधिकारी, अधिकारी- कर्मचारी, तीर्थ पुरोहित, व्यापार सभा, दस्तूरधारी साधु संत सहित पुलिस प्रशासन, आईटीबीपी के प्रतिनिधि माता मूर्ति पहुंचेगे।

रास्ते में पर्यटक ग्राम माणा की महिलायें उद्धव जी को जौ की हरियाली भेंट करेंगी।

मातामूर्ति में श्री उद्धव जी मातामूर्ति जी को मिलेंगे तथा कुशलक्षेम बतायेंगे। अभिषेक,पूजा-अर्चना तथा दिन का भोग मातामूर्ति मंदिर में आयोजित होगा। मेले के दौरान तीन बजे दिन तक श्री बदरीनाथ मंदिर बंद रहेगा।

अपराह्न तीन बजे से पूर्व उद्धव जी की डोली में बैठकर श्री बदरीनाथ धाम को वापस आ जायेगे तथा बदरीनाथ मंदिर गर्भगृह में विराजमान हो जायेंगे।पुनः मंदिर में दर्शन शुरू हो जायेंगे। शायंकाल को बामणी गांव से कुबेर जी के पश्वा ( अवतारी पुरुष) बदरीनाथ मंदिर पहुंचेगे तथा धार्मिक रस्म संपन्न होगी।

इस अवसर पर रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल, प्रभारी अधिकारी गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, वेदपाठी रविन्द्र प्रसाद भट्ट, पुजारी सुशील डिमरी आदि मौजूद रहेंगे।

Latest News

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...
error: Content is protected !!