चमोली: जा मेरी गौरा तू, ​शिव का कैलाश..

by | Sep 22, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

चमोली जनपद का गांव-गांव हुआ नंदामयी, हिमालय क्षेत्रों में पूजा अर्चना के बाद मां नंदा कैलाश के लिए हुई विदा, भावुक हुए भक्तगण–

चमोली: चमोली जनपद के गांव-गांव में मां नंदा की विदाई हुई। भक्तों ने अपनी ध्याण और अराध्य देवी को नम आंखों से विदाई देकर कैलाश के लिए विदा किया। नंदानगर, बंड क्षेत्र, जोशीमठ, निजमुला घाटी के साथ ही देवाल क्षेत्र में मां नंदा के साथ ही दशोली विकास खंड के गांव-गांव में मां नंदा की विशेष पूजाएं आयोजित हुई। उर्गम घाटी की नंदा छंतोलियां भी उच्च हिमालय क्षेत्र में पहुंची हैं। यहां पूजा अर्चना हुई। दशेाली की मां नंदा की डाली के साथ ही निजमुला घाटी के सेंजी, पाणा, ईराणी क्षेत्र की छंतोलियां बालपाटा पहुंची। यहां पूजा-अर्चना के बाद भक्तों ने जागर गाकर मां नंदा को कैलाश के लिए विदा किया।

दशोली विकास खंड के गांवों में भी मां नंदा को विदा किया गया। लासी गांव के नंदा भक्त गांव से पंद्रह किलोमीटर दूर चित्रकांठा पर्वत पर पहुंचे। उन्होंने मां नंदा की पूजा-अर्चना की। जागर गाए। ग्रामीणों ने अपनी आराध्य देवी को ककड़ी, मुंगरी, चूड़े भेंट किए। पूरा क्षेत्र नंदामयी बना रहा। नंदानगर के सुदूर पर्यटन ग्राम रामणी में चल रहे तीन दिवसीय श्री नंदादेवी पर्यटन विकास मेले में दूसरे दिन भी मां नंदा के गीतों की धूम मची रही। घूनी, रामणी, पडेरगांव, सुंग, ल्वाणी के साथ ही वि​भिन्न गांवों की महिला मंगल दल की महिलाओं ने लोकगीतों की प्रस्तुतियां दी।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!