चमोली: बालपाटा में पूजा-अर्चना के बाद मां नंदा कैलाश के लिए हुई विदा, भावुक हुई ध्या​णियां–

by | Sep 22, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

अपनी आराध्य देवी को विदा करने के लिए बालपाटा में पहुंचे सैकड़ों भक्तगण, मां नंदा के जागर गाकर किया अपनी बेटी को कैलाश के लिए विदा–

नंदानगर: मां नंदा की विदाई पर बालपाटा में ध्या​णियां खूब रोयी, उन्होंने जागरों के माध्यम से अपनी आराध्य देवी को कैलाश के लिए विदा किया। मां नंदा की डोली से लिपटकर ध्या​णियां भावुक हो उठी। दशोली की मां नंदा की डोली के साथ ही यहां कई गांवों की छंतोलियां भी पहुंची थी। उर्गम घाटी में भी मां नंदा की पूजा-अर्चना के बाद विदाई हुई।

बालपाटा में पूजा अर्चना के बाद दशोली की मां नंदा की डोली रात्रि प्रवास के लिए घूनी गांव पहुंच गई है। वहीं, रामणी गांव में चल रहे तीन दिवसीय श्री नंदादेवी पर्यटन विकास मेले में दूसरे दिन विभिन्न घूनी, रामणी, पडेरगांव, सुंग, ल्वाणी के साथ ही विभिन्न गांवों की महिला मंगल दल की महिलाओं और छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। इधर, बंड क्षेत्र की मां नंदा की डोली भक्तों के साथ नरेला बुग्याल पहुंची। यहां मां नंदा की पूजाएं संपन्न हुई। लोगों ने मां नंदा को श्रृंगार सामग्री व स्थानीय उत्पाद भेंट किए।

दशोली के फरस्वाण फाट क्षेत्र की मां नंदा की डोली की विदाई चित्रकांठा क्षेत्र में की गई। लासी गांव के ग्रामीण गांव से 15 किलोमीटर दूर चित्रकांठा पर्वत पर पहुंचे। यहां मां नंदा की विभिन्न पूजाएं संपन्न हुई। धीरज सिंह और नैन सिंह का कहना है कि मां नंदा को ककड़ी, मक्का, भुने चावल आदि सामग्री भेेंट कर कैलाश के लिए विदा किया गया।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!