चमोली: 22 साल बाद आयोजित हुआ मां नंदापाती उत्सव, देवताओं के श​क्ति प्रदर्शन से हर कोई हुआ नत्मस्तक–

by | Sep 23, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

नंदा मंदिर पठियालधार में गांव-गांव से पहुंचे देवताओं ने किया शक्ति प्रदर्शन, मां नंदा के जागरों से भ​क्तिमय हुआ माहौल–

गोपेश्वर: पठियालधार में मां नंदा के मंदिर में 22 साल बाद आयोजित हुए मां नंदापाती उत्सव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कई गांवों के श्रद्धालुगण इस उत्सव में शामिल हुए। मंदिर समिति की ओर से वि​भिन्न गांवों के देवताओं को आमंत्रित किया गया था, जिस पर मां नंदा के मंदिर में पहुंचे मां नंदा, चंडिका देवी, जाख देवता, दक्षिण काली, लाटू देवता और चांडी देवता के पश्वाओं ने कटार और तलवार के साथ नृत्य कर शक्ति प्रदर्शन किया। ढोल दमाऊं की थाप पर जब देव पश्वाओं ने अपने पेट में कटार चुभाई तो दर्शक भी नत्मस्तक हो गए। जय मां नंदा के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र नंदामय हो गया। कुजाऊं गांव के ज्ञान सिंह रावत और सौनी ने मां नंदा के जागर गाकर माहौल को भक्तिमय बनाया।

सुबह पांच बजे से नंदा मंदिर में विशेष पूजाएं शुरू हुई। मां नंदा की श्रृंगार पूजा के साथ ही शक्ति पूजा संपन्न हुई। इसके बाद देवर खडोरा, कुजों, गंगोलगांव, पाडुली, गोपेश्वर गांव, पपड़ियाणा, कोठियालगांव, चमनाऊं, ग्वीलों और कोठियणसैंण से देवताओं के अवतारी पुरुष ढोल दमाऊं की थाप पर मंदिर परिसर में पहुंचे। देवताओं ने अपने अवतारी पुरुष पर अवतरित होकर कटार और तलवार के साथ नृत्य कर शक्ति प्रदर्शन किया।

अपराह्न तीन बजे रुद्रनाथ क्षेत्र से ब्रह्मकमल लेकर पहुंची छंतोलियों ने मंदिर प्रांगण में प्रवेश किया। भक्तों को ब्रह्मकमल के फूल प्रसाद के रुप में वितरित किए गए। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह झिंक्वाण, पुजारी दीपक बिष्ट, अशोक बिष्ट, विनोद कनवासी, संदीप झिंक्वाण, भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!