चमोली: लंगूरों के हमले से तीन छात्र और एक शिक्षिका हुई घायल, अस्पताल भेजा–

by | Sep 23, 2023 | चमोली, वन्यजीव, हमला | 0 comments

मध्याह्न भोजन कर रहे थे स्कूली बच्चे, अचानक वहां पहुंचा लंगूरों का झुंड, बच्चों में मची अफरा-तफरी–

गोपेश्वर: बंदर और लंगूरों के उत्पात से लोग परेशान हो चुके हैं। बंदरों के साथ ही लंगूर भी आम रास्तों में चल रहे लोगों पर हमला कर रहे हैं। शनिवार को गोपेश्वर नगर क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाषनगर गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं और एक ​शि​क्षिका पर लंगूरों ने हमला कर दिया। जिससे उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल प्रशासन ने उन्हें छुट्टी दे दी है।

सुभाषनगर में ​स्थित प्राथमिक विद्यालय के भवन के आगे से भूस्खलन होने के कारण यहां विद्यालय बंद है। यहां के बच्चे इन दिनों राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के कक्षा कक्षों में पढ़ रहे हैं। दोपहर में स्कूली बच्चे मध्याह्न भोजन कर रहे थे, उसी समय वहां लंगूरों का झुंड पहुंच गया। जिससे बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। लंगूरों के हमले में तीन बच्चे चोटिल हो गए। जबकि लंगूरों से बच्चों को बचाने गई एक ​शि​क्षिका भी चोटिल हुई।

उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्साल में ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। चोट अ​धिक न होने के कारण अस्पताल से बच्चों को घर भेज दिया गया। इन दिनों खेतों में जंगली सुअर और घर आंगन में बंदर और लंगूर लोगों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। खेतों में पूरी तरह पक चुकी धान की फसल को जंगली सुअर बेरहमी से रोंद रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!