चमोली: नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के मामले में युवक को अदालत ने सुनाई पांच साल की सजा–

by | Sep 27, 2023 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

बिना बुलाए पहुंचा शादी में, नाबालिक के साथ की छेड़छाड़, पीड़िता के पिता ने राजस्व पुलिस को दी थी लि​खित सूचना–

चमोली: न्यायालय ने अ​भियुक्त को नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में पांच साल की सजा सुनाई है। बुधवार को जिला एवं विशेष सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत ने यह फैसला सुनाया है। अ​भियुक्त पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी वसूला गया है।

अर्थदंड जमा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। विशेष लोक अभियोजन मोहन पंत ने बताया कि मामले में पीड़िता के पिता ने 25 अक्तूबर 2020 को राजस्व पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें कहा था कि 23 अक्तूबर 2020 को उसके भाई की शादी को लेकर मेहंदी थी।

अभियुक्त संजय बिना बुलाए मेहंदी कार्यकम में आ गया और उनकी बेटी के साथ छेड़खानी करने लगा। उसने नाबालिग के साथ मारपीट कर जबदस्ती करने की कोशिश की। पीड़िता ने खुद को उससे किसी तरह छुड़ाया और परिजनों को इसकी जानकारी दी।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!