हौंसला अफजाई: राज्यपाल ने चीन सीमा क्षेत्र मलारी में सेना, आईटीबीपी व बीआरओ के जवानों से की मुलाकात–

by | Sep 28, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

कहा, ‘सरहद पर तैनात जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व’, बदरीनाथ धाम के दर्शन भी किए–

जोशीमठ: राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) बृहस्पतिवार को सुबह करीब ग्यारह बजे हेलीकॉप्टर से चीन सीमा क्षेत्र मलारी पहुंचे। राज्यपाल ने यहां आईटीबीपी, आर्मी और सीमा सड़क संगठन के जवानों और अ​धिकारियों से मुलाकात की। आईटीबीपी कैंपस में जवानों का हौंसला बढ़ाते हुए राज्यपाल ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में हमारे जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। सरहद पर तैनात जवानों के जोश और जुनून पर हम सबको गर्व है।

उन्होंने सीमा की रक्षा में तत्पर आईटीबीपी, सेना व बीआरओ के जवानों व अधिकारियों के साथ मुलाकात की। राज्यपाल ने कहा कि सीमांत वासी हमारे सीमा प्रहरी हैं। सीमा पर बसे गांवों को सुरक्षित रखे बिना हम अपनी सीमाओं को सुरक्षित नहीं रख सकते। वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत सीमावर्ती गांवों में पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, संचार और अन्य बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन व पूजा करते हुए देश और प्रदेश की सुख समृद्धि व खुशहाली की कामना की। बदरीनाथ मंदिर परिसर में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने राज्यपाल को बदरीनाथ भगवान का अंगवस्त्र, तुलसी माला व प्रसाद भेंट किया। बदरीनाथ दर्शनों के बाद राज्यपाल ने बीआरओ के गेस्ट हाउस में बदरीनाथ मास्टर प्लान महायोजना के तहत संचालित हो रहे कार्यों की प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!