चमोली: बदरीनाथ महायोजना मास्टर प्लान के कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे जिला​धिकारी हिमांशु खुराना–

by | Sep 28, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

डीएम ने अ​धिकारियों को दिए मास्टर प्लान कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश, रीवर फ्रंट के कार्यों में आई तेजी–

गोपेश्वर: बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बदरीनाथ धाम में महायोजना मास्टर प्लान के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिला​धिकारी ने पीआईयू के अ​धिकारियों को सभी कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। धाम में रीवर फ्रंट के साथ ही झीलों का तेजी से निर्माण कार्य चल रहा है। बरसात में कई जगहों पर कार्य रुक गया था, जो अब युद्धस्तर पर शुरू हो गए हैं। झीलों के इर्द-गिर्द से छोटे-छोटे शोपीस पत्थर बिछाए जा रहे हैं। जबकि अराइवल प्लाजा के इर्दगिर्द भी कई कार्य चल रहे हैं। भविष्य में बदरीनाथ धाम को दिव्य और भव्य रुप देने के लिए पीआईयू के अ​धिकारी भी पूरी मेहनत से जुटे हुए हैं।

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। डीएम ने कहा कि लूप रोड का कार्य तेजी से पूर्ण किया जाए। उन्होंने बदरीनाथ में संचालित रीवर फ्रंट डेवलपमेंट, सिविक एमिनिटी सेंटर, आईएसबीटी, लेक फ्रंट, अराइवल प्लाजा, हॉस्पिटल एक्सटेंशन सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी डाॅ. अभिषेक त्रिपाठी, संयुक्त मजिस्ट्रेट डाॅ. दीपक सैनी, पीआईयू के अधीक्षण अभियंता विपुल सैनी, अधीक्षण अभियंता राजेश चंद्रा, गावर कंपनी के प्रोजेक्ट निदेशक पीएल सोनी, सहायक अभियंता सनी पालीवाल, सहायक अभियंता जीतेंद्र कुमार, तहसीलदार रविशाह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!