बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी को मिला श्री बद्रीश सम्मान–

by | Sep 28, 2023 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

पांच अन्य विभूतियों को भी किया सम्मानित, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत दो दिवसीय श्री बद्रीश पंचायत महोत्सव हुआ संपन्न–

बदरीनाथ: स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत बदरीनाथ धाम में दो दिनों तक चले श्री बद्रीश पंचायत महोत्सव का समापन हो गया है। दो दिनों तक बदरीनाथ धाम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महोत्सव के अंतिम दिन बदरीनाथ धाम के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, खाकचौक के महंत बालक योगेश्वर दास, नक्षत्र वेद्यशाला देवप्रयाग के आचार्य भाष्कर जोशी, पांडुकेश्वर के गोविंद सिंह पंवार और माणा गांव की पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष माहेश्वरी परमार को श्री बद्रीश सम्मान से सम्मानित किया गया।

महोत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक रोहित चौहान और गायिका पूनम सती के गीतों पर दर्शक देर रात तक झूम उठे। दर्शक मंच के आगे भाव विभोर होकर नाचने लगे। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी और संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ. दीपक सैनी ने संयुक्त रुप से किया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि महोत्सव में आम लोगों के साथ ही तीर्थयात्रियों से पवित्र बदरीनाथ धाम में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!