खेल: राज्यस्तरीय टेबल टेनिस एकल वर्ग में नैनीताल रहा ओवरऑल चैंपियन–

by | Sep 29, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

पौड़ी और चमोली के खिलाड़ियों ने भी दिखाया दमखम, तीन दिवसीय राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन

गोपेश्वर: स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में तीन दिनों से आयोजित हो रही टेबल टेनिस की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नैनीताल की टीम ओवरऑल चैंपियन रही। इस प्रतियोगिता का समापन हो गया है। शुक्रवार को प्रतियोगिता के अंतिम दिवस विभिन्न आयु वर्ग के एकल मुकाबले खेले गए। जिसमें नैनीताल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। नैनीताल के खिलाड़ियों ने तीन स्प्रधाओं में फाइनल अपने नाम किया। जबकि पौड़ी ने दो व चमोली ने एक फाइनल मैच जीतने में सफलता हासिल की।

शुक्रवार को अंडर 14 आयु के बालक वर्ग में चमोली के ध्रुव ने प्रथम, पौड़ी के ऋषभ ने द्वितीय व चमोली के अनमोल ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में नैनीताल की भूमिका प्रथम, चमोली की अंशिका द्वितीय व चमोली की ही दिया तृतीय स्थान पर रही। अंडर 17 आयु के बालक वर्ग में नैनीताल के तनुज प्रथम, नैनीताल के हिमांशु द्वितीय व देहरादून के ऋषभ तृतीय स्थान पर रहे।

बालिका वर्ग में पौड़ी की खुशबू ने प्रथम, चमोली की सुहानी ने द्वितीय व हरिद्वार की जिज्ञासा ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर 19 आयु के बालक वर्ग में पौड़ी के प्रियांशु प्रथम, पौड़ी के ही आशीष द्वितीय जबकि नैनीताल के नरेश तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नैनीताल की ज्योतिका ने पहला, पौड़ी की विनीता ने दूसरा और चमोली की चांदनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता का समापन पीएनबी के शाखा प्रबंधक रिपुदमन सिंह रावत के हाथों हुआ। इस मौके पर मुख्य शिक्षाधिकारी कुलदीप गैरोला, माध्यमिक शिक्षाधिकारी धर्म सिंह रावत, प्रतियोगिता के संयोजक केबी सिंह, सह संयोजक लता झिंक्वाण, जिला खेल समन्वयक केसी पंत, गोपाल बिष्ट, पृथ्वी रावत, कमल किशोर आदि मौजूद रहे।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!