पोखरी: संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे मृत मिला गुलदार —

by | Oct 1, 2023 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

पोखरी-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर मयाणी के समीप सड़क किनारे मृत मिला शव, वन विभाग ने शव कब्जे में लिया–

पोखरी। पोखरी-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर मयाणी के समीप सड़क किनारे एक गुलदार का शव मृत अवस्था में पड़ा मिला। गुलदार नौ माह का है। इस पर कहीं चोट के निशान भी नहीं हैं। इसलिए यह मौत संदिग्ध प्रतीत हो रही है। वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा ।आज सुबह पोखरी रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर मयाणी के समीप सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में गुलदार का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई जानकारी मिलने पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के वन दरोगा आनन्द सिंह रावत अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नंदप्रयाग भेज दिया है ।

वन दरोगा आनन्द सिंह रावत ने बताया कि अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग पोखरी नागनाथ रेंज के वन दरोगा पृथ्वी सिंह नेगी नेगी आज सुबह अपने घर बाणव से कार्यालय नागनाथ आ रहे थे तो उन्हें मयाणी के समीप सड़क किनारे गुलदार का शव दिखाई दिया जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल रेंज कार्यालय नागनाथ को दी सूचना मिलने पर वे कर्मचारियों के साथ मयाणी पहुंचे तथा गुलदार के

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । वहीं वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह नेगी ने बताया कि मृतक गुलदार लगभग 9 महीने का है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी ।

Latest News

चमोली: दीनदयाल स्पर्श योजना छात्रवृत्ति परीक्षा में 477 बच्चों ने लिया भाग–

गोपेश्वर में 394 और रुद्रप्रयाग केंद्र पर 83 बच्चे हुए शामिल, एक घंटे तक आयोजित हुई परीक्षा...

चमोली: जिला योजना समिति के लिए निर्वाचन प्रक्रिया शुरू, 16 अक्टूबर को होगा मतदान–

जिला पंचायत के 14 और नगर निकायों के चार सदस्य चुने जाएंगे, 16 अक्तूबर को होगा मतदान गोपेश्वर, 11...

चमोली: पेयजल लाइन की मरम्मत करने गए युवक की खाई में गिरने से मौत–

दूरस्थ गांव प्राणमति की घटना, पहाड़ी से पत्थर गिरने से बिगड़ा संतुलन-- नंदानगर (चमोली)। नंदानगर के...

चमोली के देवी मंदिरों में आज से गूंजेंगे मां के जयकारे–

सिद्धपीठ कुरुड़, बदरीनाथ धाम और अनसूया माता मंदिर में होंगे नवरात्र अनुष्ठान, देवी मंदिर सजने लगे...

जो बोले सो निहाल: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद, पांच हजार श्रद्धालु बने साक्षी–

गुरु ग्रंथ साहिब जी को सत्कार सहित शीतकालीन निवास सचखंड पहुंचाया, पाकिस्तान से आए 48 श्रद्धालुओं ने...

चमोली: अब वन विभाग और राजस्व विभाग के नक्शों के बीच फंसी डुमक गांव की सड़क–

2.5 किमी हिस्से पर वन भूमि का पेंच डाल रहा अडंगा, फिर आंदोलन के मूड़ में डुमक गांव के ग्रामीण...

चमोली: औली नाले के उफान से नौग मोहल्ले में घुसा पानी, दो घरों को नुकसान–

रातभर दहशत में रहे लोग, खेतों में भरा पानी और सब्जियों की फसल बर्बाद; नाले की मरम्मत न होने पर उठे...

चमोली: बागेश्वर में विज्ञान महोत्सव की क्विज प्रतियोगिता में चमोली की टीम चैंपियन–

गौणादशोली के राजकीय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम...

बदरीनाथ दान चोरी प्रकरण: एसआईटी ने न्यायालय में दा​खिल की एक हजार पन्नों की चार्जशीट, 50 गवाह शामिल–

न्यायिक मजिस्ट्रेट हिना कौसर ने आरोपपत्र का अवलोकन कर लिया तीन आरोपियों के ​खिलाफ संज्ञान...
error: Content is protected !!