चमोली: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती धूमधाम से मनाई, ऊन की तकली कातकर किया भजन–

by | Oct 2, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

सभी राजकीय भवनों, कार्यालयों व संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए आयोजित–

गोपेश्वर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस पूरे जनपद में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी राजकीय भवनों, कार्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जिला कार्यालय परिसर में अपर जिलाधिकारी डॉ.अभिषेक त्रिपाठी ने बापू जी व शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण कर माल्यार्पण किया। इस दौरान बापू के प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम का गायन कर उन्हें याद किया गया। बापू एवं शास्त्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए महापुरुषों के जीवन आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। क्लेक्ट्रेट परिसर एवं शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि गांधी जयंती हमें बापू के आदर्शों की याद दिलाती है। आजीवन अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने वाले बापू ने संपूर्ण मानव जाति को न सिर्फ मानवता का पाठ पढ़ाया बल्कि जिदंगी जीने का सही तरीका भी सिखाया। बापू ने स्वच्छ भारत का सपना देखते हुए अपने आसपास के लोगों को स्वच्छता बनाए रखने संबंधी शिक्षा प्रदान कर राष्ट्र को एक उत्कृष्ट संदेश दिया था।

गांधी जयंती के अवसर पर जिला कारागार पुरसाडी में कैदियों, जिला चिकित्सालय में मरीजों और वृद्धाश्रम में निराश्रित बुजुर्गो में फल वितरण किए गए। दशोली ग्राम स्वराज मण्डल गोपेश्वर संस्थान सगर में ऊन कताई कार्यक्रम हुआ। खेल विभाग द्वारा अंडर-14 आयु वर्ग में कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिताओं के विजेता टीमों को पुरस्कृत किया गया। जिले के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में भी गांधी जी के जीवन दर्शन पर विविध कार्यक्रम हुए।

Latest News

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...
error: Content is protected !!