चमोली। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर कार्यकर्ता तक की जिम्मेदारी तय की जा रही है। आगामी 23 अगस्त को पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल चमोली दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे जोशीमठ मेन मार्केश में जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही जनता से रूबरू होंगे। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा की तैयारी शुरू कर ली है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को अंतिम व्यक्ति तक अपनी मौजूदगी दर्ज करने और विधानसभा चुनाव अभियान में जुट जाने का आह्वान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि भाजपा आम जनता के साथ छलावा कर रही है। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को रोककर धार्मिक परंपराओं के साथ छेड़छाड़ की है। जनता कभी भाजपा सरकार को माफ नहीं करेगी। यात्रा ठप पड़ने से यात्रा पड़ावों से लेकर धाम तक युवा बेरोजार घूम रहे हैं। लोगों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। सरकार को जनता से अब कोई लेना देना नहीं रह गया है। जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा का सबक सिखाएगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का चमोली में तूफानी दौरा होगा शुरू, मिशन 2022 की तैयारी शुरू–
by laxmi Purohit | Aug 21, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

Latest News
गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...
मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ खिंचवाई...
लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...
आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...
सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...
चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनिधियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...
ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री सेे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंंह धामी ने की भेंट, कई...
