कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का चमोली में तूफानी दौरा होगा शुरू, मिशन 2022 की तैयारी शुरू–

by | Aug 21, 2021 | चमोली, राजनीति | 0 comments

चमोली। कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव में फतह हासिल करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर कार्यकर्ता तक की जिम्मेदारी तय की जा रही है। आगामी 23 अगस्त को पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल चमोली दौरे पर पहुंच रहे हैं। वे जोशीमठ मेन मार्केश में जन संवाद कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही जनता से रूबरू होंगे। पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा की तैयारी शुरू कर ली है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। उन्होंने प्रत्येक कार्यकर्ता को अंतिम व्यक्ति तक अपनी मौजूदगी दर्ज करने और विधानसभा चुनाव अभियान में जुट जाने का आह्वान किया है। जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता विकास जुगरान ने कहा कि भाजपा आम जनता के साथ छलावा कर रही है। प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा को रोककर धार्मिक परंपराओं के साथ छेड़छाड़ की है। जनता कभी भाजपा सरकार को माफ नहीं करेगी। यात्रा ठप पड़ने से यात्रा पड़ावों से लेकर धाम तक युवा बेरोजार घूम रहे हैं। लोगों की रोजी रोटी पर संकट खड़ा हो गया है। सरकार को जनता से अब कोई लेना देना नहीं रह गया है। जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा का सबक सिखाएगी। 

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!