चमोली: लगातार दूसरे दिन भी मृत अवस्था में मिला गुलदार, वन विभाग ने शव कब्जे में लिया–

by | Oct 2, 2023 | चमोली, वन्यजीव | 0 comments

दो गुलदारों की मौत के बाद केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के अ​धिकारियों में हड़कंप, डीएफओ मौके के लिए हुए रवाना–

पोखरी: केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के नागनाथ रेंज में लगातार दूसरे दिन भी गुलदार का शव मिलने से वन विभाग के अ​धिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। सोमवार को केदारनाथ वन प्रभाग के नागनाथ पोखरी रेंज में पोखरी-रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर मयाणी गांव के समीप खेतों में पांच वर्षीय मादा गुलदार का शव मिला है, जबकि रविवार को भी इसी मोटर मार्ग पर मयाणी में एक साल के गुलदार का शव पड़ा मिला था।

गुलदारों की मौत के मामले में वन विभाग के अ​धिकारी अभी कुछ भी बोलने की ​स्थिति में नहीं हैं। सूचना मिलने पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के प्रभागीय वनाधिकारी इन्द्र सिंह नेगी मौके पर पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। वन कर्मियों की टीम में वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह नेगी, वन दरोगा आनंद सिंह रावत, वन दरोगा बीरेंद्र सिंह नेगी, वन दरोगा मोहन सिंह बर्त्वाल, वन आरक्षी अमित मैठाणी, वन आरक्षी मकर सिंह राणा आदि मौजूद रहे।

सोमवार को सूचना मिलने पर केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग नागनाथ रेंज के वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर सिंह नेगी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गये हैं। क्षेत्र में दो दिनों में दो गुलदारों की मौत से वन विभाग की टीम सकते में है। और कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

Latest News

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...

चमोली: सजने लगा मां नंदा का धाम सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर, गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा मंदिर–

3 से 5 सितंबर तक आयोजित होगा नंदा मेला, पांच सितंबर को कैलाश के लिए विदा होंगी कुरुड़, बंड और...

चमोली: ऊर्जा क्षेत्र की चुनौतियों और संभावनाओं पर बाल वैज्ञानिकों ने दिए अपने टिप्स–

वैष्णवी, दिव्यांशु और देवराज जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित, भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 पर...

चमोली: देश के प्रथम गांव माणा से शुरू हुआ स्व-गणना प्रक्रिया–

प्रगणक और सुपरवाइजर 30 सितंबर तक घर-घर जाकर करेंगे मैपिंग एवं जनगणना संबंधी कार्य-- गोपेश्वर, 02...

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...
error: Content is protected !!