आफत: अचानक सिलिंडर के आग पकड़ने से पिता और बेटियां झुलसे–

by | Oct 3, 2023 | चमोली | 0 comments

भोजन बनाते वक्त लगी आग, पिता और बेटियों के चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने बुझाई आग–

देहरादून: यहां जमनपुर में एक घर में मंगलवार को सुबह भोजन बनाते वक्त अचानक सिलिंडर में आग लग गई। सिलिंडर में आग बुझाते वक्त पिता के साथ ही तीन बेटियां भी बुरी तरह झुलस गई। आसपास के लोगों की मदद से वहां पहुंची दमकल कर्मियों ने आग को काबू कर लिया। वहीं, आग से घर में रखी सामग्री पूरी तरह से जलकर राख हो गई है।

बताया गया कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत के बिलसंडा निवासी जाहिद खान जमनपुर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहते हैं। सुबह जाहिद, उनकी पत्नी अमाना बेगम, बड़ी बेटी रेहाना घर में मौजूद थे। उनकी छोटी बेटी मुस्कान और सुवालिया रसोई में नाश्ता बनाने के लिए पहुंची। उन्होंने जैसे ही गैस चूल्हे को जलाने के लिए लाइटर का बटन दबाया, अचानक चूल्हे से भयंकर आग की लपटें उठी और दोनों झुलस गई।

बेटियों को बचाने के प्रयास में जाहिद भी बुरी तरह से झुलस गए। घर से आग की लपटे उठती देख आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल कर्मी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। टीम ने परिवार के चार सदस्यों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

चारों झुलसे लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया।
सिलिंडर में आग लगने पर ये बातें ध्यान में रखें—गैस सिलेंडर के ऊपर गीला कंबल या बैड सीट लपेट देने से भी आग बुझ जाती है, गैस सिलिंडर की नोजल से निकल रही आग को बुझाने के लिए सबसे पहले सिलिंडर को टेढ़ा कर बाहर फेंक देना चाहिए या उसको पानी में डुबो देना चाहिए, इसके अलावा अगर हम इसको पानी के टैंक या नाली में डाल दें, तो भी इस पर काबू पाया जा सकता है,

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!