कार्रवाई: चमोली पुलिस ने किया ड्रग्स पर वार, लाखों की कीमत की चरस पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार–

by | Oct 4, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को मिली कामयाबी–

गोपेश्वर। चमोली जनपद की तेजतर्रार युवा पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 मिशन को आज एक कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक तस्कर को 1.11 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई चरस की कीमत बाजार में लाखों रुपये है।

अवैध नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुये पुलिस उपाधीक्षककर्णप्रयाग अमित कुमार सैनी के निकट पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्षथराली की देखरेख में थाना थराली की टीम गठित करते हुए थराली व देवाल क्षेत्र में लगातार चैंकिग की गई चैकिंग के दौरान तीन अक्टूबर को देवाल में इछोलीगदेरे के समीप जयवीर राम पुत्र प्रेम राम ग्राम बलान पटवारी वृत जैन बिष्ट तहसील थराली जनपद चमोली उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 1 किलो 11 ग्राम अवैध चरस जिसकी कीमत लगभग एक लाख रुपये है।

पकड़ी गई। पुलिस ने चरस तस्कर के ​खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अ​भियोग पंजीकृत कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए टीम को 1500 रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी।

पुलिस टीम में थानाध्यक्ष देवेंद्र पंत थाना थराली, चौकी प्रभारी उ.नि. विनोद रावत चौकी देवाल, हेड कांस्टेेबल दिगंबर रावत, कांस्टेबल राजेश, कृष्णा भंडारी, एसओजी से राजेंद्र रावत और होमगार्ड राकेश शामिल थे।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!