महोत्सव: बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में आयोजित हुआ विज्ञान महोत्सव–

by | Oct 4, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

कक्षा छह से बारहवीं तक के बाल वैज्ञानिकों ने किया प्रतिभाग, कई रोचक जानकारियां की हासिल–

गोपेश्वर। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में बुधवार को बाल-वैज्ञानिकों में वैज्ञानिक और गणितीय सोच को बढ़ावा देने के लिए विकासखंड स्तर पर विज्ञान महोत्सव-2023 का आयोजन किया गया। इसका मुख्य विषय समाज के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उपयोग था। इसमें विकासखंड दशोली के सभी विद्यालयों के कक्षा छह से बारह तक के बाल-वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि अरुण उनियाल,

विशिष्ट अतिथि राकेश चंद्र थपलियाल, संयोजक ललित मोहन बिष्ट और ब्लॉक-समन्वयक ओपी पुरोहित तथा ब्लॉक सह-समन्वयक गीता डिमरी ने दीप-प्रज्ज्वलन कार्यक्रम के साथ किया।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के लगभग 150 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा अपनी वैज्ञानिक सोच को अपने विज्ञान मॉडल्स द्वारा सबके सामने रखा। विज्ञान महोत्सव में बाल-वैज्ञानिकों का विज्ञान ड्रामा आकर्षक का केंद्र रहा ।

पूरी प्रतियोगिता ब्लॉक-समन्वयक प्राध्यापक ओपी ​पुरोहित और ब्लॉक सह-समन्वयक गीता डिमरी के दिशानिर्देशन में सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर मंच-संचालन का कार्य राखी चौहान ने किया।

सीनियर वर्ग में (स्वास्थ विषय में) क्रमश: प्रथम व द्वितीय साहिल व दिव्या, (पर्यावरण विषय में)- क्रमश: प्रथम व द्वितीय अभय व करिश्मा, (कृषि विषय में)- क्रमश: प्रथम व द्वितीय आइशा व अभय,

(संचार व परिवहन विषय में)- क्रमश: प्रथम व द्वितीय सागर व श्रुति,

(संगणात्मक चिंतन विषय में)- क्रमश: प्रथम व द्वितीय अभिषेक व निकिता।

जूनियर वर्ग में:

(स्वास्थ विषय में)- क्रमश: प्रथम व द्वितीय सुरेश व मानसी।

(पर्यावरण विषय में)- क्रमश: प्रथम व द्वितीय आशा व सलौनी।

(कृषि विषय में)- क्रमश: प्रथम व द्वितीय निकिता व शीजल।

(संचार व परिवहन विषय में)- क्रमश: प्रथम व द्वितीय युवराज व रिंकी।

(संगणात्मक चिंतन विषय में)- क्रमश: प्रथम व द्वितीय अनुराग व आदर्श।

विज्ञान ड्रामा में-

रा0बा0इ0का0 गोपेश्वर प्रथम व रा0क0उ0मा0वि0नेगवाड द्वितीय रहे।

ब्लॉक स्तर प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता छात्र/छात्रायें अब जनपद स्तर पर प्रतिभाग करेंगी।

इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शक शिक्षक/शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

ब्लॉक-समन्वयक

ओ0पी0पुरोहित

Latest News

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...

चमोली: टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में हिंदी पखवाड़ा शुरू–

30 सितंबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए हिंदी के प्रयोग को दिया जाएगा बढ़ावा...

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...
error: Content is protected !!