चमोली: गोपेश्वर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव–

by | Oct 5, 2023 | चमोली, शिक्षा | 0 comments

वैज्ञानिकों से मिलेंगे सीमांत क्षेत्र के बाल वैज्ञानिक, तारामंडल भी देखेंगे, विज्ञान से संबं​धित जिज्ञासा भरे सवाल पूछेंगे–

चमोली: सीमांत क्षेत्र के बाल वैज्ञानिकों के लिए खुशखबरी है। नौ और दस अक्टूबर को राज्य स्तरीय द्वितीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव इस बार गोपेश्वर में आयोजित होगा। पिछले साल यह महोत्सव नवंबर महिने में चंपावत में आयोजित हुआ था।

पर्वतीय जनपदों के दुर्गम क्षेत्राें के विद्यालयों में पठन-पाठन कर रहे बाल वैज्ञानिकों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने की यह पहल की जा रही है। उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद(यूकॉस्ट) के महानिदेशक प्रोफेसर दुर्गेश पंत ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव में बाल वैज्ञानिक देश के वैज्ञानिकों से भी मिलेंगे और जिज्ञासा भरे सवाल पूछेंगे। साथ ही तारामंडल भी देखेंगे। चमोली का ​शिक्षा विभाग भी महोत्सव की तैयारियों में जुट गया है। मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी कुलदीप गैरोला ने बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर के सभागार में बाल महोत्सव आयोजित किया जाएगा। यूकॉस्ट के लोग भी आज चमोली पहुंच जाएंगे।

Latest News

सड़क पर फूट पड़ा तीन गांवों के ग्रामीणों का गुस्सा, जीआईसीचौनघाट में विज्ञान संकाय शुरु करने की उठाई मांग–

विज्ञान विषय शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलित हैं ग्रामीण, बेमियादी अनशन किया शुरू-- नंदानगर, 25 मई...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन बहाली को भरी हुंकार, कहा, 60 साल की सेवा के बाद भी पेंशन क्यों नहीं–

ढोल-दमाऊं के साथ सड़कों पर उतरे हजारों ​शिक्षक, पुरानी पेंशन को बताया अपना हक-- कर्णप्रयाग: पुरानी...

चमाेली: सरकारी विद्यालयों में घट रही छात्र संख्या, चमोली में 15 प्राथमिक विद्यालय हो गए बंद–

नौ साल में 13 हजार और एक साल में 3500 छात्र हुए कम, ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल सबसे ज्यादा...

चमोली: फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ावना​ग्नि का हादसा–

एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर के समीप जंगल में लगी आग पर पाया काबू...

चमोली: लाखों में पहुंच रही तीर्थयात्री, पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त, तीर्थयात्री और स्थानीय लोग परेशान–

यात्रा मार्ग पर ​स्थित पेट्रोल पंप होने लगे खाली, कई जगहों पर पंपों में लगे तेल समाप्त के बोर्ड...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ नगर पंचायत को मिली अत्याधुनिक हाईटेक एंबुलेंस, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत–

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने वर्चुअल माध्यम से किया एंबुलेंस का शुभारंंभ, डीप फ्रीजर मोर्चरी कंपार्टमेंट...

चमोली: केंद्रीय गृह सचिव ने वाइब्रेंट विलेज और धार्मिक पर्यटन विकास पर दिया जोर–

रुद्रनाथ ट्रैक को विकसित करने और स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत करने पर रहा फाेकस-- गोपेश्वर, 23 मई...

आस्था: पंच प्यारों के साथ हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ हजारों श्रद्धालुओं का जत्था–

सबद कीर्तन और अरदास के बाद रवाना हुए श्रद्धालु, उत्साह उमंग आस्था के साथ घांघरिया पहुंचे श्रद्धालु...

चमाेली:सड़क किनारे खड़े डंपर पर लगी आग, पुलिस ने बुझाई–

डंपर का अ​धिकांश हिस्सा जल गया, पिछले नौ दिनों से सड़क किनारे खड़ा था डंपर-- चमोली, 22 मई 2026:...
error: Content is protected !!