चमोली: 14 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार–

by | Oct 5, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ हाईवे पर चेकिंग के दौरान दो स्थानीय युवकों ने मिली अवैध अंग्रेजी शराब की खैप, कार भी हुई सीज–

जोशीमठ। थाना जोशीमठ पुलिस ने दो युवकों को 14 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों युवक नंदानगर क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार बृृहस्पतिवार को हेलंग बाजार के पास चेकिंग के दौरान सुबह करीब पांच बजे बिना नंबर प्लेट की एक कार को रोका गया। जांच करने पर उसमें 14 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद हुई।

कार में बैठे दोनों युवकों राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम जोखना नंदानगर चमोली व पुष्कर सिंह निवासी ग्राम आला नंदानगर चमोली को आबकारी एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। जिस कार से शराब परिवहन की जा रही थी, उस पर नंबर प्लेट भी नहीं है।

पुलिस ने आबकारी अ​धिनियम में दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह नेगी, हेड कांस्टेबल सतीश रावत, कांस्टेबल हरीश कांडपाल, कांस्टेबल अरुण गैरोला और कांस्टेबल विनोद शाह शामिल थे। बता दें कि चमोली जनपद में अवैध शराब का कारोबार खूब फल फूल रहा है। पुलिस की चौकसी के बावजूद भी जनपद में शराब की तस्करी जोरों पर है।

Latest News

हक की लड़ाई: मोहनखाल-कनातोली-चोपता तुंगनाथ सड़क निर्माण के लिए आंदोलन का हुआ एलान–

15 अगस्त से मोहनखाल में शुरू होगा धरना-प्रदर्शन, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर लगाया...

चमोली: काली चट्टान बनी मुसीबत, बिरही-निजमुला सड़क पर फिर ठप हुई आवाजाही–

एक माह में कई बार मलबे से बंद हुई सड़क, ग्रामीण बोले-स्थायी उपचार नहीं हुआ तो बरसात में बढ़ेगी...

विद्यालयों में फर्स्ट एड बॉक्स पहुंचाकर सामाजिक दायित्व निभा रहा रूद्र सेवा संघ–

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पहल, संघ पदाधिकारी विद्यालयों में पहुंचकर कर रहे फर्स्ट एड बॉक्स...

चमोली: बदरीनाथ विधानसभा में उक्रांद का डोर-टू-डोर अभियान शुरू–

माणा, बदरीनाथ और बामणी गांव में ग्रामीणों से किया संवाद, स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष का...

जनसुरक्षा सर्वोपरि: श्री मद्यमहेश्वर धाम यात्रा अग्रिम आदेशों तक अस्थायी रूप से स्थगित–

भूस्खलन, मार्ग की संवेदनशील स्थिति एवं गौण्डारट्रॉली के मरम्मत कार्य को देखते हुए जिलाधिकारी विशाल...

चमोली: स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक–

गरिमामय एवं राष्ट्रभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस, प्रभात फेरी, क्रॉस कंट्री रेस और...

​शिकंजा: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक और अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे–

सीसीटीवी फुटेज में थाली भेंट गणना कक्ष में संदिग्ध गतिविधियां करता हुआ पाया गया जेपी कंपनी का...

रुद्रप्रयाग: भारी वर्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए सतर्क रहने के निर्देश–

जिला​धिकारी विशाल मिश्रा ने वि​भिन्न विभागों के अ​धिकारियों के साथ की बैठक, तैयारियों की समीक्षा...

देहरादून: चारधाम यात्रा होगी और सुगम, कर्णप्रयाग और सिमली में आधुनिक पार्किंग परियोजनाओं को मिली रफ्तार–

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक प्रबंधन मजबूत करने की दिशा में बड़ा...
error: Content is protected !!