हादसा: बदरीनाथ हाईवे पर हुआ दर्दनाक हादसा, दो पुलिस जवानों समेत तीन मरे–

by | Oct 6, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

टेंपो ट्रेवलर्स और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, मौके पर ही तीनों की हुई दर्दनाक मौत, चमोली में शोक की लहर–

चमोली: बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरही के पास एक बाइक और टेपों ट्रेवलर्स की जोरदार टक्कर में बाइक सवार दो पुलिस जवानों समेत तीन की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों के शव टेंपो के टायरों के इधर उधर क्षत विक्षत हालत में पड़े थे।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को सुबह करीब ग्यारह बजे बिरही पुलिस चेक पोस्ट के पास बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चमोली से आ रहे टेंपो ट्रैवलर्स यात्री तथा बिरही की ओर से आ रही बाइक जिसे दीपक चला रहा था आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गये। जिसमें बाइक में सवार तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मौके पर पुलिस बल द्वारा शवों को पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भिजवावा गया आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस के अनुसार मृतकों में कांस्टेबल सचिन कुमार पुलिस लाइन गोपेश्वर, ग्राम- सतपुली, पौड़ी गढ़वाल, कांस्टेबल जयवीर पुलिस लाइन गोपेश्वर, ग्राम रडुवा चांदनीखाल, पोखरी, चमोली और दीपक पुत्र शिवनाथ निवासी पुराना बाजार चमोली उम्र लगभग 30 वर्ष सवार थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!