जिम्मेदारी: बंड विकास संगठन के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह को मिली जिम्मेदारी–

by | Oct 6, 2023 | चमोली, चुनाव | 0 comments

उत्तराखंड प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनि​धि मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री की मिली जिम्मेदारी–

देहरादून:प्रान्तीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चंद्र वर्मा ने संगठन का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। प्रदेश महामंत्री प्रकाश मिश्रा और प्रदेश कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल की संस्तुति पर चमोली जनपद के होटल व्यवसायी व बंड विकास संगठन पीपलकोटी, चमोली के पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राजन सेठ (हरिद्वार), रवि ढींगरा (हरिद्वार), मनीष जोशी (अल्मोड़ा), दिगंबर वर्मा (हल्द्वानी), रवैल सिंह आनंद (नैनीताल) और प्रवीण मेंहदीरत्त(रुड़की) को प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को इस सत्र में प्रभार देते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में सभी पदाधिकारियों को कुछ ना कुछ जिम्मेदारियां दी जाएगी और उनसे अपनी जिम्मेदारी पर खरा उतरने की अपेक्षा भी की जायेगी।

सभी पदाधिकारीगण अपने अपने क्षेत्रों में व्यापारिक समस्याओं के साथ साथ संगठन में समन्वय स्थापित करने व संगठन को गतिशील बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। सभी पदा​धिकारियों के मनोनयन पर वरिष्ठ पदाधिकारियों बाबूलाल गुप्ता,अनिल गोयल, एनसी तिवारी, प्रमोद गोयल, राकेश कुमार डिमरी, माधव प्रसाद सेमवाल, दिगपाल नेगी, सुरेश कुमार बिष्ट एवं समस्त पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!